फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, कहा- 'उन्हें बहुत ऊंचाई पर पहुंचना था'

Sat, 20 Jun 2020 01:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 20 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad visited the family of actor Sushant Singh Rajput at their Patna residence
सुशांत के परिजनों से मिले रविशंकर प्रसाद - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जाने का गम फिल्म जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक में हैं। कई बड़े राजनेता सुशांत के निधन पर दुख जता चुके हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अभिनेता के घर पहुंचे। 

Ravi Shankar Prasad visited the family of actor Sushant Singh Rajput at their Patna residence
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

रविशंकर प्रसाद ने सुशांत के घर पर उनके पिता केके सिंह, बहन और बाकी परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। रविशंकर प्रसाद, सुशांत के पटना वाले घर पहुंचे थे। मुलाकात के बाद रविशंकर ने दो तस्वीरें भी साझा की हैं।

Ravi Shankar Prasad visited the family of actor Sushant Singh Rajput at their Patna residence
रविशंकर प्रसाद - फोटो : Social Media

रविशंकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीरे में वो सुशांत को श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं, वही दूसरी तस्वीर में वह सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से बातचीत कर रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ रविशंकर प्रसाद ने दिवंगत अभिनेता के लिए शोक भी प्रकट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad visited the family of actor Sushant Singh Rajput at their Patna residence
रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया, 'सुशांत सिंह राजपूत के पटना वाले घर गया था। परिवार से मुलाकात की है। अपनी संवेदना व्यक्त की है। एक बहुत प्रतिभावान अभिनेता का यूं अंत हो जाना दुख देता है। उनके निधन के बाद फिल्मों में गंभीर अभिनय कम हो जाएगा। उन्हें बहुत ऊंचाई पर पहुंचना था। वो इससे ज्यादा के योग्य थे।'
 

विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad visited the family of actor Sushant Singh Rajput at their Patna residence
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर थी। इस घटना के बाद हर कोई सन्न रह गया था। कुछ लोगों ने सुशांत की मौत को लेकर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है।

'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' भी चढ़ी थी नेपोटिज्म की भेट, अभय देओल ने अवॉर्ड्स को बताया 'फैमिली फेयर'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed