{"_id":"5b8cd40542c792464f49802f","slug":"ravi-shastri-dating-akshay-kumar-heroine-nimrat-kaur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे रवि शास्त्री, शादी के 22 साल बाद लिया था तलाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे रवि शास्त्री, शादी के 22 साल बाद लिया था तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमारे देश में क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा एक खास कनेक्शन रहा है। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसका ताजा उदाहरण हैं। लंबे समय तक डेेट के बाद दोनों पिछले ही साल शादी के बंधन में बंधे हैं। इससे पहले भी कई जोड़ियां रही हैं जिनका बॉलीवुड और क्रिकेट से रिश्ता रहा है। गॉसिप के गलियारों में अब एक और जोड़ी की चर्चा हो रही है।
2 of 5
रवि शास्त्री और निमरत कौर
पुणे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान समय में इंडियन टीम के कोच रवि शास्त्री एक्ट्रेस निमरत कौर को डेट कर रहे हैं। दोनों पिछले दो साल से एक दूसरे के साथ हैं। साल 2015 में एक कार लॉन्चिंग के मौके पर रवि शास्त्री और निमरत कौर को साथ में देखा गया था। माना जा रहा है दोनों के बीच अफेयर की शुरुआत यहीं से हुई।
3 of 5
रवि शास्त्री
साल 1990 में रवि शास्त्री ने रितु सिंह से शादी की थी। शादी के 22 साल बाद उन्होंने 2012 में तलाक की अर्जी दी थी। रवि शास्त्री और रितु सिंह के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। दोनों की एक बेटी अलका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रवि शास्त्री और अमृता सिंह
रितु सिंह से शादी से पहले रवि शास्त्री और एक्ट्रेस अमृता सिंह का अफेयर लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था। उस वक्त अमृता सिंह को स्टेडियम में रवि शास्त्री को चीयर करते हुए देखा जाता था हालांकि अमृता सिंह और रवि शास्त्री की शादी नहीं हो पाई और दोनों के रास्ते अलग हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
a
वर्क फ्रंट की बात करें तो रवि शास्त्री इस वक्त टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में हैं। वहीं निमरत को आखिरी बार ऑल्ट बालाजी के वेब सीरीज में देखा गया था। निमरत को पहली बार इरफान खान के साथ 'लंच बॉक्स' में नोटिस किया गया। इसके अलावा फिल्म 'एयरलिफ्ट' में उन्होंने अक्षय कुमार के अपोजिट रोल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।