{"_id":"5b8ccc6b42c792466c101e12","slug":"manikarnika-row-apurva-asrani-opens-up-on-kangana-ranaut-starrer-manikarnika-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब कंगना रनौत पर भड़के अपूर्व असरानी, बोले- उनकी आदतें, हरकतें आत्महत्या करने जैसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब कंगना रनौत पर भड़के अपूर्व असरानी, बोले- उनकी आदतें, हरकतें आत्महत्या करने जैसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Apurva Asrani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' पर पिछले कुछ समय से घमासान जारी है। फिल्म में सेकेंड लीड निभाने वाले सोनू सूद ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया। उनके फिल्म छोड़ने की खबर से बॉलीवुड में खलबली मच गई। सोनू का कहना था कि उन्होंने कंगना की मनमानियों की वजह से ये फिल्म छोड़ी। इसके बाद कंगना का बयान भी आया। फिर फिल्म के प्रोड्यूसर ने कंगना का फेवर करते हुए कहा कि डायरेक्टर कृष के फिल्म छोड़ने के बाद कंगना रनौत से बेहतर इस फिल्म को और कोई संभाल नहीं सकता था।
apurva asrani
अब लेखक अपूर्व असरानी ने कंगना का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, 'फिल्म में कैमरे के पीछे भी खुद की अहमियत, उपस्थिति जताना, लोगों पर हावी होना और अपनी बात मनवाने जैसी हरकत करना उनके लिए हारा-कीरी यानी आत्महत्या करने जैसा है। वह खुद को गर्त में धकेल रही हैं।'
A star hijacking a film & running down the hard work of crew member/s is the worst form of hara-kiri there is. When affected filmmakers cannot control this & instead put on a facade of a ‘dignified silence’, they allow a monstrous ego to go on a rampage & eventually kill the film
— Apurva Asrani (@Apurvasrani) September 1, 2018
simran kangana
बता दें कंगना और असरानी के बीच की खींचतान सबसे पहले फिल्म 'सिमरन' (2017) को लेकर सामने आई थी। असरानी ने पिछले साल कंगना पर उनकी पिछली फिल्म 'सिमरन' में अतिरिक्त संवाद एवं कहानी लेखक के तौर पर अपने काम का श्रेय नहीं देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manikarnika
फिल्म 'मणिकर्णिका' के निर्देशक क्रिश एक अन्य फिल्म में बेहद व्यस्त हैं, कंगना फिल्म के पैचवर्क को निर्देशित करने में जुट गई हैं। सोनू सूद के फिल्म से अलग होने की वजह डेट्स का न होना बताया जा रहा है। इन दिनों सोनू रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं। कंगना ने सोनू के अचानक फिल्म से अलग होने की बात पर कहा है कि वह एक महिला निर्देशक के साथ काम नहीं करना चाहते इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
बता दें मणिकर्णिका अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसी फिल्म के साथ ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 और इमरान हाशमी की फिल्म चीट इंडिया भी रिलीज के लिए तैयार है।