तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के अक्षय कुमार कहे जाने वाले अभिनेता रवि तेजा का जन्म 26 जनवरी 1968 को हुआ था। इस साल रवि अपना 53वां जन्मदिन मनाएंगे। रवि का जन्म भारत के मशहूर दक्षिण राज्य आंध्र पद्रेश के जगमपेट्टा में हुआ था। उनका पूरा नाम रविशंकर राजू भूपतिराजू है। रवि तेजा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उन्होंने 1990 में आई फिल्म 'कर्तव्यम' से डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने सहायक भूमिका निभाई थी। इसके बाद साल 1999 में आई फिल्म 'नी कोसम' में उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता शुरुआत की।
Ravi Teja Birthday: टॉलीवुड के अक्षय कुमार कहलाते हैं रवि तेजा, विवादों से भी रहा है गहरा नाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'नी कोसम' रवि की बतौर मुख्य अभिनेता पहली फिल्म थी जिसके लिए उन्हें नंदी अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। रवि तेजा की फिल्में हिंदी दर्शकों को भी खूब पसंद आती हैं। रवि ने शुरुआती दौर में नॉर्थ इंडिया में अपने पिता की नौकरी के चलते खूब समय बिताया था। रवि ने अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता और देखते ही देखते वो साउथ के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए। हिंदी टेलीविजन चैनल पर भी रवि की फिल्मों को अच्छा खासा रिस्पॉन्स दिया जाता है।
रवि साल 2012 में फोर्ब्स की 100 ऐसे सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल थे जिनकी सालाना कमाई 15.5 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। इस लिस्ट में रवि ने 50वां स्थान हासिल किया था। इसके अलावा रवि फुटवियर कंपनी ल्यूनर के आंधप्रदेश और तेलंगाना में ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं। रवि तेजा को तेलुगू फिल्मों का अक्षय कुमार कहा जाता है। इसकी वजह है उनका स्टाइल। दरअसल रवि तेजा में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की एक्टिंग और स्टाइल की झलक साफ दिखाई देती है। रवि अपनी फिल्मों में अक्षय कुमार की तरह एक्शन के साथ कॉमिक अंदाज भी दिखाते हैं।
रवि की जिंदगी विवादों से भी नहीं बची। साल 2017 में एक महीने के अंदर मिली हार्ड ड्रग्स को लेकर एक्साइज एंड प्रोहिबिशन डिपार्टमेंट ने फिल्म जगत से जुड़े 12 लोगों को समन जारी किया था जिसमें रवि का नाम भी शामिल था। रवि के अलावा एक्ट्रेस चार्मी कौर, नवदीप, तरुण, सुब्बुराज, नंदू और डायरेक्टर चिन्ना के नाम भी इस हिट लिस्ट में शामिल थे।
बात करें रवि के पारिवारिक जीवन की तो उन्होंने 26 मई, 2002 को कल्याणी से शादी की। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी का नाम मोक्षदा है और बेटे का नाम महाधन भूपतिराजू है। रवि तेजा के एक भाई भी थे जिसका नाम भारत भूपतिराजू था। लेकिन साल 2017 में रवि तेजा उस समय पूरी तरह से टूट गए जब उनके भाई का निधन हो गया। रवि तेजा के भाई का जून 2017 में कार एक्सीडेंट हुआ था। उस समय उनकी उम्र महज 46 साल थी।
पढ़ें: शादी को एक महीना पूरा होने पर गौहर खान ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें, पति के लिए लिखी ये बात