फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पंचम दा' की पुण्यतिथि पर लता मंगेशकर ने किया खुलासा, ट्वीट में बताया ये सच

Mon, 04 Jan 2021 09:11 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 04 Jan 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
RD Burman aka Pancham Da Death Anniversary Lata Mangeshkar Remember him
पंचम दा के साथ लता मंगेश्कर - फोटो : ट्विटर

राहुल देव बर्मन जिन्हें हिंदी सिनेमा में आर डी बर्मन और 'पंचम दा' के नाम से भी जाना जाता है। संगीत की दुनिया के जादूगर पंचम दा को विश्व के सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों में गिना गया। 70 के दशक में उनके गानें सफलता की गारंटी बन गए थे। कहा तो ये भी जाता है कि वे कंघी से भी धुन बना लिया करते थे। लता मंगेश्कर के साथ उनकी जोड़ी कमाल की थी। दोनों ने साथ मिलकर कई सुपरहिट गाने दिए। 4 जनवरी 1994 को पंचमदा इस दुनिया को छोड़ गए थे। सोमवार को उनकी पुण्यितिथि पर लता मंगेश्कर ने एक खुलासा किया।

RD Burman aka Pancham Da Death Anniversary Lata Mangeshkar Remember him
पंचम दा के साथ लता मंगेश्कर - फोटो : ट्विटर

लता मंगेश्कर ने ट्वीट किया, 'आज आरडी बर्मन की पुण्यतिथि है। बहुत कम लोगों को पता है कि पंचम ने सरोद और तबला सीखा था और वे अच्छा बजाते भी थे। वे एक कमाल के कलाकार थे। मैं उनकी याद को विनम्र अभिवादन करती हूं।' इस ट्वीट के साथ लता मंगेश्कर ने पंचम दा के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा की हैं।

RD Burman aka Pancham Da Death Anniversary Lata Mangeshkar Remember him
कारवां - फोटो : फाइल

इसके अलावा लता मंगेश्कर ने एक और ट्वीट में लिखा है कि पंचम दा ने उनसे एक अलग तरह का गाना गाने की गुजारिश की थी। ये गाना था 'दिलबर दिल से प्यारे।' ये गाना साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'कारवां' का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
RD Burman aka Pancham Da Death Anniversary Lata Mangeshkar Remember him
पंचम दा के साथ लता मंगेश्कर - फोटो : ट्विटर

पंचम दा के साथ लता मंगेश्कर ने कई सुपरहिट गाने गाए। ये गाने हैं, 'बाहों में चले आओ', 'तेरी याद आ रही है', 'पन्ना की तमन्ना', 'बड़ा नटखट है ये', 'हम दोनों दो प्रेमी', 'तेरे बिना जिंदगी से', 'जय जय शिव शंकर', 'आजा पिया तोहे प्यार दूं' और 'चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी'।

विज्ञापन
RD Burman aka Pancham Da Death Anniversary Lata Mangeshkar Remember him
आरडी बर्मन और आशा भोसले - फोटो : फाइल

गौरतलब है कि आरडी बर्मन का जन्म 27 जून, 1939 को हुआ था। केवल नौ साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला संगीत ”ऐ मेरी टोपी पलट के” को दिया, जिसे फिल्म “फंटूश” में उनके पिता ने इस्तेमाल किया था। छोटी सी उम्र में पंचम दा ने “सर जो तेरा चकराये …” की धुन तैयार कर लिया जिसे गुरुदत्त की फिल्म “प्यासा” में ले लिया था।

‘मनमर्जियां’ की लेखिका कनिका ढिल्लन ने हिमांशु शर्मा संग रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed