फिल्म लेखिका कनिका ढिल्लन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा संग शादी रचा ली है। कनिका और हिमांशु ने कई हिट हिंदी फिल्में लिखी हैं। एक निजी समारोह में शादी की रस्में निभाई गईं। कनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा कर जानकारी दी है।
‘मनमर्जियां’ की लेखिका कनिका ढिल्लन ने हिमांशु शर्मा संग रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में कनिका ढिल्लन ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने हल्की ज्वेलरी डाल रखी थी जिसमें वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं हिमांशु शर्मा ने इस मौके पर सफेद रंग का कुर्ता पायजाम पहन रखा था। साथ ही उन्होंने पीले रंग की नेहरू जैकेट पहनी हुई थी।
कनिका ढिल्लन ने शादी की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं। कुछ तस्वीरों में उनके साथ हिमांशु नजर आ रहे हैं तो कुछ वे अकेली दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कनिका ने लिखा है, 'साल 2021 की नई शुरुआत हिमांशु शर्मा के साथ।'
हिमांशु शर्मा इससे पहले स्वरा भास्कर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। दूसरी तरफ कनिका ने पहले फिल्ममेकर प्रकाश कोवलामुडी के साथ शादी की थी। अगस्त 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया।