फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumar Sanu: क्या है कुमार सानू का असली नाम? संगीतकार कल्याणजी ने इस वजह से दिया नया नाम

Sun, 08 Dec 2024 08:56 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Dec 2024 08:56 AM IST
सार

बॉलीवुड गायक कुमार सानू ने बताया कि उनका असली नाम क्या है। उन्होंने बताया कि क्या कारण देकर संगीतकार कल्याण जी ने कुमार सानू का नाम बदल दिया था।

विज्ञापन
real name of Kumar Sanu is Kedarnath Bhattacharya Musician Kalyanji changed his name for this reason
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में कुमार सानू ने बातचीत की। उन्होंने इस दौरान अपने गायकी के सफर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें कौन सी भाषा मुश्किल लगती है।
real name of Kumar Sanu is Kedarnath Bhattacharya Musician Kalyanji changed his name for this reason
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया
आज के गायकों के लिए बोले कुमार सानू
कुमार सानू ने भारती सिंह से बातचीत में कहा कि आज के समय में भी सब अच्छा गाते हैं, लेकिन उन्हें वो माहौल और लिरिक्स नहीं मिला जो हमें नहीं मिला। कुमार सानू ने कहा कि उस समय सब चीजें सच थीं, क्रिएटिविटी थी। कुमार सानू ने कहा कि म्यूजिक डायरेक्टर को पता होता था कि क्या कॉमेडी सीन है, कौन फिल्म में काम कर रहा है।
real name of Kumar Sanu is Kedarnath Bhattacharya Musician Kalyanji changed his name for this reason
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial
जावेद अख्तर ने कही ये बात
कुमार सानू ने कहा कि जावेद अख्तर ने बताया था कि वे गाना लिखने के लिए बाहर चले जाते थे। उन्होंने बताया कि पहले लोग लोनावला चले जाते थे, महीने भर वहीं रहकर गाने के लिरिक्स लिखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
real name of Kumar Sanu is Kedarnath Bhattacharya Musician Kalyanji changed his name for this reason
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial
26 भाषाओं में गा सकते हैं गाना
कुमार सानू ने कहा उन्होंने कभी अपने बात करने के तरीके पर काम नहीं किया। कुमार सानू ने कहा कि वे 26 भाषाओं में गाना गा चुके हैं। कुमार सानू ने कहा कि जरूरी नहीं है कि हम हर भाषा को सीखें। इसके लिए बहुत कुछ सीखना नहीं पड़ा है। कुमार सानू ने कहा कि उन्हें मलयालम भाषा थोड़ी कठिन लगती थी।
विज्ञापन
real name of Kumar Sanu is Kedarnath Bhattacharya Musician Kalyanji changed his name for this reason
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया
कुमार सानू ने बताया अपना असली नाम
कुमार सानू ने बताया कि कल्याणजी भाई ने कहा कि तुम गाते हो तो बहुत सॉफ्ट लगते हो लेकिन जब तुम्हें देखते हैं तो लगता है कि तुम बहुत बड़े हो। कल्याणजी ने उनका नाम कुमार सानू रखा था। कुमार सानू का पूरा नाम केदारनाथ भट्टाचार्य भी था। वहीं, कल्याणजी का मानना था कि कुमार सानू के गाने से कभी बंगाली टच नजर नहीं आया, इसलिए उन्होंने अपना नाम बदल दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed