फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: अपने नाम में क्यों 'हिंदुस्तानी' लगाते हैं भोजपुरी एक्टर निरहुआ, इसके पीछे है मजेदार किस्सा

Sun, 19 Sep 2021 02:53 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 19 Sep 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
reason behind why nirahua used hindustan in his films name
दिनेश लाल यादव

निरहुआ आज भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। निरहुआ की बड़ी फैन फॉलोइंग है, उनके नाम पर एक से एक हिट फिल्में हैं। साथ ही लोग इंटरनेट पर निरहुआ के गानों को खूब देखना पसंद करते हैं। निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में खूब पसंद की जाती है। आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन निरहुआ की 15 फिल्में अब तक ऐसी रिलीज हो चुकी हैं, जो उन्हीं के नाम पर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निरहुआ आपने नाम के पीछे हिंदुस्तानी क्यों लगाते हैं। हिंदुस्तानी शब्द उनका असली नाम नहीं है बल्कि इसके पीछे एक मजेदार कहानी है, ऐसी कहानी जो उनके बचपन के दिनों से जुड़ी है। ये तब की कहानी है, जब वो फिल्म स्टार नहीं थे। तब वो एक मामूली से एनसीसी के स्टूडेंट थे लेकिन इस किस्से के बाद से उनके नाम के पीछे हमेशा के लिए हिंदुस्तानी शब्द जुड़ गया। आइए जानते हैं निरहुआ के नाम के पीछे लगे हिंदुस्तानी शब्द की दास्तान।

reason behind why nirahua used hindustan in his films name
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के शौकीन थे निरहुआ
कई बार इंटरव्यू में निरहुआ बचपन में फिल्में देखने को लेकर अपनी दीवानगी के बारे में बता चुके हैं। उन्होंने एक बार बताया था कि जब गांव में वीसीआर पर फिल्में चला करती थीं, तो वो रात भर बैठकर फिल्में देखा करते थे। वो अभिनेत्री करिश्मा कपूर के जबरदस्त फैन थे। वो उनकी एक भी फिल्म नहीं मिस करते थे। उन्होंने बताया कि रिलीज के पहले दिन ही वो करिश्मा कपूर की फिल्में देखने पहुंच जाया करते थे। अपने नाम के पीछे लगे हिंदुस्तानी शब्द की कहानी भी करिश्मा कपूर से जुड़ी है।

reason behind why nirahua used hindustan in his films name
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : Instagram

एनसीसी कैंप से गए फिल्म देखने
पढ़ाई के दौरान निरहुआ एनसीसी के कैडर थे। एक बार एनसीसी कैंप के दौरान उन्हें पता चला कि करिश्मा कपूर की फिल्म सिनेमाघर में लगी है। पहले ही दिन करिश्मा की फिल्म का रिकॉर्ड कायम रखने के चलते वो एनसीसी कैंप में मौजूद हवलदार से झूठ बोलकर फिल्म देखने चलते गए थे। उन्होंने हवलदार से कहा कि उन्हें जरूरी सामान के लिए बाहर जाना है। हवलदार ने उन्हें एक घंटे की छुट्टी दे दी थी। वहां से निरहुआ सीधे सिनेमाघर पहुंचे और पूरी फिल्म देखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
reason behind why nirahua used hindustan in his films name
निरहुआ और काजल राघवानी - फोटो : यूट्यूब
देर से आने की मिली थी सजा
निरहुआ ने इस किस्से का जिक्र करते हुए आगे बताया कि वो करिश्मा कपूर की राजा हिंदुस्तानी फिल्म देखने के लिए गए थे। जब वो पूरी फिल्म देखने के बाद लौटे तो उन्हें देर से आने के लिए सजा मिली। लेकिन इस दिन के बाद से उन्होंने राजा हिंदुस्तानी फिल्म से प्रभावित होकर अपने नाम के आगे की हिंदुस्तानी शब्द जोड़ लिया। 
विज्ञापन
reason behind why nirahua used hindustan in his films name
निरहुआ और काजल राघवानी - फोटो : यूट्यूब

फिल्म का हर डायलॉग याद
निरहुआ करिश्मा कपूर के इतने जबरदस्त फैन थे कि वो उन्हें आज भी राजा हिंदुस्तानी फिल्म का हर डायलॉग मुंह जबानी याद है। इस फिल्म के बाद से ही उन्होंने तय कर लिया था कि अब वो अपने नाम के पीछे हिंदुस्तानी शब्द को जोड़ लेंगे। इसके बाद से वो आज निरहुआ हिंदुस्तानी के नाम से मशहूर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed