{"_id":"5a953dbc4f1c1bbb218b5519","slug":"reason-between-reason-behind-sridevi-and-boney-kapoor-fights","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी-बोनी कपूर के बीच अक्सर इन बातों पर होता था झगड़ा, मौत के बाद खुल रहे राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी-बोनी कपूर के बीच अक्सर इन बातों पर होता था झगड़ा, मौत के बाद खुल रहे राज
Tue, 27 Feb 2018 06:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुबई में शनिवार को हुई श्रीदेवी की मौत के बाद से उठ रहे सारे सवालों पर विराम लग गया है। सरकारी वकील की ओर से केस बंद होते ही 54 वर्षीय एक्ट्रेस का शव देर रात मुंबई पहुंच जाएगा। इन सब के बीच फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट कर श्रीदेवी को दुनिया की सबसे नाखुश महिला बताया।
2 of 7
दरअसल, श्रीदेवी की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही विवादों में रही। उनके पति बोनी कपूर अपनी पहली पत्नी या उनके बच्चों से मिलते थे तो श्रीदेवी को चिढ़ती थीं। वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म स्तंभकार भारती ए. प्रधान ने करीब दो साल पहले अपने एक कॉलम में इस बात का खुलासा किया था।
3 of 7
बकौल भारती, 'जब बोनी अपनी पहली पत्नी मोना कपूर की मां और मशहूर फिल्म निर्माता सत्ती शौरी के अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा में गए तो उन्हें श्रीदेवी के गुस्से का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : instagram
दरअसल, 1996 में श्रीदेवी और शादीशुदा बोनी की नजदीकियों की चर्चाएं आम होने लगी थीं। तभी ये भी खबर आई कि वो गर्भवती हैं। बोनी की पहली बीवी मोना को इससे झटका लगा। ये बात मोना की मां सत्ती शौरी को चुभ चुकी थी। एक रोज जब सत्ती को यह मालूम हुआ कि बोनी-श्रीदेवी के साथ मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में मौजूद हैं तो वहां पहुंचकर उन्होंने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
सत्ती शौरी ने गर्भवती श्रीदेवी के पेट पर मारने की कोशिश भी की थी। श्रीदेवी ने इसके कुछ महीनों बाद ही अपनी पहली बेटी जान्ह्वी को जन्म दिया। सत्ती शौरी द्वारा उनसे किए गए व्यवहार को इतने सालों बाद भी श्रीदेवी कभी भूल नहीं पाईं। जब सत्ती का निधन हुआ तो पूरा कपूर परिवार अंतिम संस्कार में पहुंचा। बोनी भी इसमें गए। पति का वहां जाना श्रीदेवी को अच्छा नहीं लगा। जिसके बाद उन्हें श्रीदेवी के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।