फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 साल के सलमान की 31 साल में मां बनी थी ये हीरोइन, छोटा राजन पर बनी फिल्म में 'बेटे' को मारी गोली

Sun, 21 Jun 2020 05:30 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 21 Jun 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Reema Lagoo birthday special know about her special role in bollywood film
रीमा लागू, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी पर्दे पर दिखने वाले कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो फिल्मों में अपनी एक खास छवि के लिए पहचाने जाते हैं। उन कलाकारों में से ही एक थीं अक्सर पर्दे पर मुख्य कलाकारों की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रीमा लागू। फिल्मों में रीमा ने किरदार तो और भी निभाए लेकिन उन्हें जो खास पहचान मिली, वह एक मां के रूप में ही मिली। वह हिंदी और मराठी भाषा की पचासों फिल्मों में काम कर चुकी थीं और हिंदी के शीर्ष अभिनेताओं जैसे; अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त आदि की मां का किरदार निभा चुकी थीं। हालांकि, वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। हम आपके लिए उनके कुछ ऐसे फिल्मी किरदारों को लेकर आए हैं जिनसे वह लोगों के जेहन में उन्हें हमेशा जिंदा रहेंगी। रीमा लागू ने 10 साल बैंक में नौकरी की और इस दौरान भी अपने अभिनय को वह तराशती रहीं। फिर जब वह बतौर अभिनेत्री स्थापित हो गईं तो उन्होंने एक्टिंग को ही अपना पेशा बना लिया।

Reema Lagoo birthday special know about her special role in bollywood film
फिल्म- मैंने प्यार किया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मैंने प्यार किया (1989)
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत तो नहीं की लेकिन उनके करियर की यह पहली फिल्म है जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म में रीमा लागू ने सलमान खान की मां कौशल्या चौधरी का किरदार निभाया है जो न सिर्फ अपने बेटे के प्यार को समझती है बल्कि उसके प्यार की लड़ाई में उसका साथ भी देती है। उन्होंने मां के किरदार में बहुत अच्छा अभिनय किया। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया। इसी फिल्म से जवान हीरो की मां के भी जवान होने का सिलसिला शुरू हुआ। इससे पहले हीरो की मां को ज्यादातर सफेद बालों में ही दिखाया जाता था। इसी फिल्म से प्रेरणा पाकर एकता कपूर ने सास बहू के सीरियलों में माओं के किरदार नए सिरे से गढ़ने शुरू किए। रीमा लागू ने ये फिल्म जब की तब वह सिर्फ 31 साल की थीं और सलमान की उम्र तब थी 24 साल।
 

Reema Lagoo birthday special know about her special role in bollywood film
रीमा लागू - फोटो : सोशल मीडिया

आशिकी (1990)
वर्ष 1990 में आई महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भी रीमा मुख्य अभिनेता राहुल रॉय की मां मिसेज विक्रम रॉय के किरदार में नजर आईं। अपने पति के चले जाने के बाद वह अकेले अपने बेटे की परवरिश करती है। ना सिर्फ एक मां बनकर वह अपने बेटे को पालती है, बल्कि उसकी मोहब्बत को समझती है और अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए उसे प्रेरित करती है। एक जुझारू मां के रूप में उन्हें बहुत पसंद किया गया। इसके लिए रीमा को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reema Lagoo birthday special know about her special role in bollywood film
रीमा लागू - फोटो : सोशल मीडिया

हम आपके हैं कौन (1994)
हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक इस फिल्म में रीमा ने माधुरी दीक्षित की मां मधुकला चौधरी का किरदार निभाया है। यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है जिसके लिए एक पहले से ही मां के किरदारों में स्थापित हो चुकी अभिनेत्री की जरूरत थी। इसलिए इस फिल्म में रीमा को चुना गया। रीमा पर इस फिल्म में एक गाना भी फिल्माया गया है, जिसे उन्होंने खुद अपनी आवाज भी दी है। इस फिल्म में भी शानदार अभिनय के लिए रीमा को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला।

विज्ञापन
Reema Lagoo birthday special know about her special role in bollywood film
संजय दत्त, रीमा लागू - फोटो : सोशल मीडिया

वास्तव- द रियलिटी (1999)
महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में के लिए जितना संजय दत्त को याद किया जाता है लगभग उतना ही बेहतरीन किरदार रीमा लागू ने भी निभाया है। रीमा लागू इस फिल्म में संजय दत्त की मां बनी हैं जो अपने बेटे को अपने सामने एक गैंगस्टर बनता हुआ देखती हैं। एक मां पर तब क्या गुजरी होगी जब वह अपने ही बेटे को अपने ही हाथों से गोली मारे? फिल्म के इस दृश्य में रीमा ने कमाल अभिनय का प्रदर्शन किया है। इस फिल्म में अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया। फिल्म वास्तव के प्रोड्यूसर थे दीपक निखलजे और माना जाता है कि ये फिल्म उसके भाई अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के जीवन से प्रेरित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed