फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भावुक हुईं शहनाज, सोशल मीडिया पर बोली ऐसी बात

Sun, 21 Jun 2020 04:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 21 Jun 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Shehnaaz Gill Gets emotinal During Insta Live Said artist life is hard
सुशांत सिंह राजपूत, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन अभी तक उनके करीबियों और फैंस को यह विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सोशल मीडिया पर उनको लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं मनोरंजन की दुनिया के कुछ सितारे उनकी आत्महत्या की वजह से काफी हैरान हैं। इस बीच शहनाज गिल ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Sushant Singh Rajput death Shehnaaz Gill Gets emotinal During Insta Live Said artist life is hard
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल बिग बॉस 13 की पूर्व कंटेस्टेंट हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। शहनाज गिल ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर दुख जताया और खास बात भी कही है। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक कलाकार को खुद से नहीं मरना चाहिए।

Sushant Singh Rajput death Shehnaaz Gill Gets emotinal During Insta Live Said artist life is hard
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल अपने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए फैंस से मुखातिब हुईं। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने भावुक होते हुए अपने फैंस से कहा कि, 'कलाकार की जिंदगी बहुत मुश्किलों से भरी होती है। हमें खुद से नहीं जाना चाहिए, जब वक्त आए तब जाना चाहिए। जितनी जिंदगी है उतनी जी लेनी चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Shehnaaz Gill Gets emotinal During Insta Live Said artist life is hard
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल के इंस्टा लाइव पर उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि शहनाज गिल सलमान खान के शो बिग बॉस 13 का हिस्सा थीं। शो में रहते हुए शहनाज गिल अपने खेल की रणनीति और सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से काफी चर्चा में थीं। इन दोनों की जोड़ी को छोटे पर्दे पर दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death Shehnaaz Gill Gets emotinal During Insta Live Said artist life is hard
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तो उन्होंने बीते रविवार को मुंबई स्थिति अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने इस तरह से अपनी जिंदगी खत्म करना का फैसला क्यों लिया यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में नजर आए थे। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

पढ़ें: Chaman Bahar Review: जितेंद्र कुमार के अमोल पालेकर बनने के सपनों के बीच आई फिल्म चमन बहार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed