{"_id":"6464948b4fa7f6e1d501aa1a","slug":"reema-lagoo-death-anniversary-know-unknown-facts-about-actress-love-life-and-career-2023-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Reema Lagoo: मौत से कुछ घंटे पहले तक काम कर रही थीं रीमा लागू, अचानक निधन से बॉलीवुड से उठा था 'मां' का साया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Reema Lagoo: मौत से कुछ घंटे पहले तक काम कर रही थीं रीमा लागू, अचानक निधन से बॉलीवुड से उठा था 'मां' का साया
बॉलीवुड में आना हर अभिनय प्रेमी का बहुत ही बड़ा सपना होता है। इस इंडस्ट्री में लोग अपने काम की वजह से जाने जाते हैं। कुछ अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं, तो कुछ अपने किरदार को लेकर जाने जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी ही शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो फिल्मों में अपने मां के किरदार के लिए जानी जाती हैं। हम बात कर रहे हैं रीमा लागू की, जिनकी फिल्मों ने आज भी उन्हें अमर किया हुआ है। तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
2 of 5
रीमा लागू
- फोटो : सोशल मीडिया
आज बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रीमा लागू की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन साल 2017 में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी। रीमा लागू ने न केवल बॉलीवुड में बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। अभिनेत्री ने डेली सोप के अलावा मराठी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि, अभिनेत्री आज भी फिल्मों में अपने मां के किरदार को लेकर याद की जाती हैं।
3 of 5
रीमा लागू
- फोटो : सोशल मीडिया
रीमा ने बॉलीवुड के उस दौर में लोकप्रियता हासिल की जब मां के किरदार को लेकर बस उदास रहने वाली और आंसू बहाने वाली छवि गढ़ी जाती थी, लेकिन अभिनेत्री ने इस मिथ्या को तोड़ते हुए जिंदादिल और मुस्कुराती हुई आधुनिक मां की नई छवि को दर्शकों के सामने पेश किया। माना जाता है कि रीमा ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। कुछ साल मराठी फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रीमा लागू
- फोटो : सोशल मीडिया
मराठी फिल्मों में काम करने के दौरान रीमा की मुलाकात मराठी एक्टर विवेक लागू से हुई। इसके बाद अभिनेत्री ने उनसे शादी कर ली और लागू नाम को अपनाया। रीमा और विवेक की बेहद प्यारी बेटी है, जिसका नाम मृण्मयी लागू है। शादी के कुछ साल तक दोनों का रिश्ता तो काफी अच्छा चला, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में परेशानियों ने पनपना शुरू कर दिया और फिर कुछ साल बाद ही रीमा अपने पति विवेक से अलग हो गईं।
विज्ञापन
5 of 5
रीमा लागू
आपको बता दें कि अभिनेत्री रीमा ने मौत के कुछ घंटो पहले तक शूटिंग की थी। शूटिंग के बाद वह अपने घर आईं और आधी रात में उनके सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अभिनेत्री ने रास्ते में दम तोड़ दिया। रीमा ने अपने करियर में 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। भले ही अभिनेत्री आज हमारे बीच ना हो, लेकिन उनकी दमदार अदाकारी ने आज भी उन्हें अमर किया हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।