{"_id":"5db6a21e8ebc3e01463f5996","slug":"reema-sen-birthday-special-here-are-unknown-facts-about-gangs-of-wasseypur-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अश्लील फोटोशूट करवा पछताई थी ये एक्ट्रेस, बाद में बिजनेसमैन से शादी कर छोड़ दी इंडस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अश्लील फोटोशूट करवा पछताई थी ये एक्ट्रेस, बाद में बिजनेसमैन से शादी कर छोड़ दी इंडस्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Reema Sen
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में 'मालामाल वीकली', 'जाल: द ट्रैप' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में जबरदस्त एक्टिंग करने वाली रीमा सेन का 29 अक्टूबर को जन्मदिन होता है। रीमा ने अपने फिल्मी करियर में केवल आठ बॉलीवुड फिल्मों में ही काम किया। फिल्मों में सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ी दी और घर बसा लिया। कोलकाता में जन्मी रीमा अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं।
Trending Videos
2 of 5
Reema Sen
- फोटो : Social Media
रीमा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। रीमा ने शुरुआती दौर में कई कंपनियों के लिए विज्ञापन किए। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों में काम करना शुरू किया। रीमा की पहली फिल्म 'चित्रम' थी। ये फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई थी। इस फिल्म में रीमा ने उदय किरन के अपोजिट काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Reema Sen
- फोटो : Social Media
रीमा ने फिल्म 'हम हो गए आपके' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में रीमा ने फरदीन खान के साथ काम किया था। साल 2001 में रिलीज हुई ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। बॉलीवुड में साइड एक्ट्रेस बनकर रह गईं रीमा का नाम साउथ की सफल एक्ट्रेस में शुमार है।
4 of 5
Reema Sen
- फोटो : Social Media
साल 2006 में रीमा अपने एक फोटोशूट को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई थीं। उन्होंने एक तमिल न्यूजपेपर के लिए ये फोटोशूट करवाया था।मदुरई कोर्ट ने रीमा सेन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। रीमा के साथ शिल्पा शेट्टी का नाम भी इसमें शामिल था। आरोप लगाया गया था कि रीमा और शिल्पा ने जो फोटो खिंचवाई हैं वो अश्लील है।
विज्ञापन
5 of 5
Reema Sen
- फोटो : Social Media
रीमा ने साल 2012 में बिजनेसमैन शिव करन सिंह से शादी कर ली थी। इसी साल रीमा ने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में काम किया था। फिल्म में रीमा ने कई बोल्ड सीन दिए, जिस वजह से वो चर्चा में आ गई थीं। अब रीमा सिर्फ अपनी शादीशुदा लाइफ एंज्वॉय कर रही हैं। रीमा का एक बेटा भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X