बीते दिन देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया गया। बीते कई दिनों से सेलेब्स की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान ने फैंस को खास अंदाज में दिवाली विश किया। लेकिन शाहरुख खान दिवाली की शुभकामनाएं देते ही ट्रोल हो गए।
शाहरुख क्यों हुए ट्रोल और अक्षय एक करोड़ करेंगे दान, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, ED ने भेजा नोटिस
अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा रियल लाइफ में भी कई लोगों के लिए उनके हीरो हैं। असल जिंदगी में जब भी लोगों की उनकी जरुरत होती है वो मदद के लिए आगे आ जाते हैं। खुलकर दान करने में वो हमेशा आगे रहते हैं। जब भी देश में पर कोई विपदा आती है, तो बॉलीवुड से अक्षय का हाथ मदद के लिए सबसे पहले उठता है। हाल ही में अक्षय कुमार कुमार बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए अक्षय, 25 परिवारों को बांटेंगे एक करोड़
रविवार को देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस खास दिन पर महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने घर दिवाली पार्टी रखी थी। इसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। लेकिन सेलेब्स के बीच अंबानी परिवार ने पहुंचकर सारी महफिल लूट ली। अंबानी परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बच्चन फैमिली की दिवाली पार्टी में छाया अंबानी परिवार, गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचे अनंत अंबानी
नेहा कक्कड़ इन दिनों 'इंडियन आइडल 11' को जज कर रही हैं । मंच पर कई अलग-अलग तरह के कंटेस्टेंट आकर अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। पिछले दिनों शो के सेट पर ऐसी कई घटनाएं हुईं जिसने सबको हैरान कर दिया। हाल ही में नेहा एक कंटस्टेंट की कहानी सुनकर इतना इमोश्नल हो गईं कि उन्होंने एक लाख रुपये दे दिए।
Indian Idol: कंटस्टेंट की कहानी सुनकर इमोशनल हुईं नेहा कक्कड़, दिवाली मनाने के लिए दिए एक लाख रुपये

कमेंट
कमेंट X