फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की आठ फिल्में करके मशहूर हुई थीं रीमा सेन, बोल्ड फोटोशूट की वजह से आ गई थीं विवादों में

Thu, 29 Oct 2020 07:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 29 Oct 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Reema Sen Birthday Special know unknown facts about Gangs of Wasseypur actress
रीमा सेन - फोटो : file photo

बॉलीवुड की फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले अभिनेत्री रीमा सेन अपना जन्मदिन 29 अक्तूबर को मनाती हैं। उन्होंने 'मालामाल वीकली', 'जाल: द ट्रैप' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया और खूब सु्र्खियां बटोरीं। रीमा सेन का जन्म 1981 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से ही की थी। 

Reema Sen Birthday Special know unknown facts about Gangs of Wasseypur actress
रीमा सेन - फोटो : instagram: senreema29

फिल्मों में आने से पहले रीमा सेन की पहचान के मॉडल के तौर पर होती थी। उन्होंने काफी समय तक मॉडलिंग की थी। इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापन कंपनियों के लिए भी काम किया। इसके बाद वह कई बंगाली फिल्मों और धारावाहिकों में नजर आईं। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर रीमा सेन ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'चित्रम' से की थी। रीमा सेन की यह फिल्म हिट साबित हुई। 

Reema Sen Birthday Special know unknown facts about Gangs of Wasseypur actress
रीमा सेन - फोटो : file photo

इसके बाद रीमा सेन ने लंबे समय तक तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों के लिए काम किया था। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत साल 2001 में 'हम हो गए आपके' फिल्म से की थी। इस फिल्म में रीमा सेन के साथ अभिनेता फरदीन खान मुख्य भूमिका में थे। रीमा की पहली बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Reema Sen Birthday Special know unknown facts about Gangs of Wasseypur actress
रीमा सेन - फोटो : file photo

रीमा सेन को बॉलीवुड में असली पहली फिल्म 'मालामाल वीकली' से मिली थी। मल्टीस्टारर इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। साथ ही रीमा सेना के अभिनय की भी काफी तारीफ हुई थी। रीमा सेन ने अपने पूरे करियर में कुल आठ बॉलीवुड फिल्में की हैं। वह आखिरी बार अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने मनोज बाजपेयी की दूसरी पत्नी का किरदार किया था।

विज्ञापन
Reema Sen Birthday Special know unknown facts about Gangs of Wasseypur actress
रीमा सेन - फोटो : file photo

रीमा सेन साल 2006 में अपने एक बोल्ड फोटोशूट की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गई थीं। उन्होंने एक तमिल अखबार के लिए यह फोटोशूट करवाया था, जिसे अश्लील बताया गया था। मदुरई कोर्ट ने रीमा सेन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। रीमा के साथ शिल्पा शेट्टी का नाम भी इसमें शामिल था। इन दोनों अभिनेत्रियों पर आरोप लगाया गया था कि रीमा और शिल्पा ने जो फोटो खिंचवाई हैं वह अश्लील है। फिलहाल बिजनेसमैन शिव करन सिंह से शादी करके रीमा सेन फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

पढ़ें: इस दिन से बंद हो जाएगा टीवी का यह लोकप्रिय धारावाहिक, कलाकारों ने हंसी खुशी कहा शो को अलविदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed