{"_id":"5c31ffd6bdec2256c93f871c","slug":"reena-roy-and-shatrughan-sinha-love-story-fact-here-on-her-62th-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रीना रॉय से मिला था ऐसा अल्टीमेटम, फूट फूटकर रोये थे शत्रुघ्न सिन्हा, बायोग्राफी में खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रीना रॉय से मिला था ऐसा अल्टीमेटम, फूट फूटकर रोये थे शत्रुघ्न सिन्हा, बायोग्राफी में खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 06 Jan 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
reena roy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शत्रुघ्न सिन्हा पहले से शादीशुदा थे लेकिन वो अपने प्यार को भुला नहीं पा रहे थे। रीना रॉय से वो शादी तो नहीं कर पाए लेकिन उन्हें खुद से दूर रखना भी नहीं चाहते थे, लेकिन बस, बहुत हो चुका और यही सोच उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को एक अल्टीमेटम दे दिया था...एक ऐसा अल्टीमेटम जिसने शत्रुघ्न सिन्हा को फूट-फूटकर रोने को मजबूर कर दिया। आखिर ऐसा क्या हुआ था ?
2 of 5
shatrughan sinha
इसका जिक्र शत्रुघ्न सिन्हा की बायोग्राफी 'एनीथिंग बट खामोश' में भी किया गया। इस बायोग्राफी की लेखक भारती एस प्रधान ने पहलाज निहलानी के हवाले उस वाकये का जिक्र किया है जिसने शत्रुघ्न सिन्हा को अंदर तक तोड़ दिया था और वो खूब रोए थे। पहलाज निहलानी और शत्रुघ्न सिन्हा का प्रोफेशनल रिश्ता 1982 में बना जब वो 'हथकड़ी' नाम से फिल्म बना रहे थे। इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा संजीव कुमार और रीना रॉय लीड किरदारों में थे।
3 of 5
Reena Roy
- फोटो : twitter
फिल्म हिट रही तो पहलाज निहलानी ने अपनी अगली फिल्म 'आंधी तूफान' में इस तिकड़ी को लेने का फैसला किया, लेकिन रीना रॉय ने ये फिल्म करने से मना कर दिया। रीना ने पहलाज निहलानी से कहा, 'अपने दोस्त से जाकर कह दो, वो अपना जवाब जल्दी दें। अगर वो हां कहते हैं तो मैं इस फिल्म में काम करूंगी वरना नहीं। मैंने फैसला कर लिया है कि अगर वो मुझसे शादी नहीं करेंगे तो मैं अगले 8 दिनों में कहीं और शादी कर लूंगी।' शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का अफेयर काफी लंबा चला था लेकिन किसी वजह से दोनों की शादी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
reena roy
बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से शादी कर ली...लेकिन शादी के बाद भी वो रीना रॉय को अपने दिलो-दिमाग से निकाल नहीं पाए। कहा जाता है कि शादीशुदा होने के बाद भी उनका रीना रॉय के साथ तगड़ा अफेयर रहा। रीना रॉय का ये मैसेज लेकर पहलाज निहलानी शत्रुघ्न सिन्हा के पास पहुंचे। उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा जुहू के एक होटल में फिल्म 'टेलीफोन' की शूटिंग कर रहे थे। पहलाज ने जाकर रीना रॉय का संदेश शत्रुघ्न सिन्हा को दिया और उसी अंदाज में।
विज्ञापन
5 of 5
reena roy
यह सुनकर शत्रुघ्न सिन्हा बौखला गए और उन्होंने तुरंत रीना रॉय को फोन लगा दिया....और फोन पर वो जो फूटकर रोए, पहलाज निहलानी भी देखते रह गए। उस वक्त लगा मानो कोई बच्चा रो रहा हो। शत्रुघ्न सिन्हा को पहलाज ने पहली बार ऐसी हालत में देखा था। उनसे ये देखा नहीं गया और फिर हारकर शत्रुघ्न सिन्हा को समझाते हुए कहा, 'उसे जाने दो, शादी कर लेने दो।' इस हीरो के साथ शाम गुजारने के लिए रीना ने क्या-क्या पापड़ नहीं बेले थे। एक फिल्म का शेड्यूल तक बदलवा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।