{"_id":"5c31deb8bdec2256c822bc3d","slug":"reena-roy-birthday-special-story-gave-bold-scene-film-zaroorat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर ने इस एक्ट्रेस की बेबसी का उठाया था फायदा, पहली ही फिल्म में करवा डाले थे मनमाने सीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डायरेक्टर ने इस एक्ट्रेस की बेबसी का उठाया था फायदा, पहली ही फिल्म में करवा डाले थे मनमाने सीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 07 Jan 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
reena roy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में 70 के दशक में एक हीरोइन ऐसी आई थी जिसने उस वक्त की टॉप हीरोइनों को कड़ी टक्कर दी थी। खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दीं। ये मशहूर अदाकारा थीं रीना रॉय। रीना रॉय आज अपना 62वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं । लंबे समय से रीना रॉय ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है लेकिन कभी-कभी किसी इवेंट में नजर आ जाती हैं।
2 of 7
reena roy
रीना रॉय ने अपना करियर 1972 में फिल्म 'जरूरत' से शुरू किया था। रीना रॉय को बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था । उस वक्त रीना रॉय को काम की सख्त जरूरत थी । ऐसे में रीना हर छोटे-बड़े रोल करने के लिए तैयार थीं । रीना रॉय की इसी मजबूरी का एक डायरेक्टर ने फायदा उठाया था ।
3 of 7
reena roy
एक्ट्रेस रीना रॉय अपनी जरूरत के चलते डायरेक्टर की चालबाजी का शिकार हुईं थीं । बात उन दिनों की है जब रीना रॉय बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए फिल्मों की तलाश में भटक रहीं थीं। जैसे-तैसे रीना को फिल्म मिल तो गई लेकिन उस फिल्म के बोल्ड और सेमी-न्यूड सीन्स ने रीना रॉय के होश उड़ा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
reena roy
ये उनकी डेब्यू फिल्म 'जरूरत' ही थी । फिल्म का टाइटल और कहानी रीना रॉय की असल कहानी जैसी ही थी। जिस तरह फिल्म में लीड किरदार को पैसे, नौकरी और शोहरत की तलाश थी, ठीक उसी तरह असल जिंदगी में रीना रॉय का भी सपना था।
विज्ञापन
5 of 7
रीना रॉय
रीना रॉय का ना तो फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर था और ना ही उनकी फैमिली इतने रसूख वाली थी कि उसके दम पर उन्हें बेहतरीन फिल्में मिल जाएं। मजबूरन रीना रॉय को इस फिल्म के लिए तैयार होना पड़ा। अपने करियर की शुरुआत में रीना रॉय ने खूब बी ग्रेड फिल्में की थीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।