{"_id":"5c31fcc1bdec2256bd3cfba1","slug":"reena-roy-birthday-special-drastic-transformation-from-zaroorat-film-to-refugee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"46 साल में इतनी बदल गईं रीना रॉय, जवानी में दिखती थीं ऐसी, देखिए अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
46 साल में इतनी बदल गईं रीना रॉय, जवानी में दिखती थीं ऐसी, देखिए अनदेखी तस्वीरें
बॉलीवुड में 46 साल तक राज करने वाली एक्ट्रेस रीना रॉय का 7 जनवरी को जन्मदिन है। रीना रॉय बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा है जिन्होंने लीड रोल से लेकर मां तक के सभी किरदारों को बड़ी स्क्रीन पर बखूबी निखाया। यहां तक कि उनका नाम अपने समय में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शुमार है। रीना राय को फिल्मों से किनारे किए हुए 18 साल हो चुके हैं। पहली फिल्म से लेकर अब तक के लुक में रीना रॉय के काफी बदलाव आया। तो चलिए उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके बदलाव की कुछ तस्वीरें दिखाते है जिसे बेशक आपने नहीं देखा होगा।
2 of 8
Reena Roy
- फोटो : twitter
रीना रॉय ने अपने करियर की शुरुआत 1972 में फिल्म 'जरूरत' से की थी। यह तस्वीर उसी फिल्म के एक सीन है। इस तस्वीर में रीना राय बहुत दुबली नजर आ रही हैं। कहा जाता है कि रीना रॉय को बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उस वक्त रीना रॉय को काम की सख्त जरूरत थी। ऐसे में रीना हर छोटे-बड़े रोल करने के लिए तैयार थीं।
3 of 8
Reena Roy
- फोटो : twitter
समय के साथ रीना रॉय के लुक में बदलाव आता रहा। जरूरत फिल्म के बाद रीना जैसे को तैसा फिल्म की थी। इस फिल्म के 2 साल बाद रीना रॉय नागिन और कालीचरण फिल्म में जितेंद्र के साथ दिखीं। यह फिल्म हिट हुई थी। इसके बाद कालीचरण फिल्म में दिखी जिसमें उनका लुक पहले से बेहतर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Reena Roy
- फोटो : twitter
रीना रॉय बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ स्टाइलिश एक्ट्रेस भी हैं। अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर उस वक्त की है जब रीना बॉलीवुड में नामी चेहरा बन चुकी थीं। इस तस्वीर में रीना रॉय डेनिम जींस के साथ शर्ट पहनी हुई हैं जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इसी के साथ अब जरा दूसरी तस्वीर को देखिए। इसमें रीना रॉय की अदाएं किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Reena Roy
- फोटो : twitter
समय के साथ रीना रॉय ने बॉलीवुड में तो अपना मुकाम हासिल किया ही इसके साथ ही उनके लुक में बदलाव लगातार देखने को मिले। अब जरा रीना रॉय की इस तस्वीर को देखिए। इस में रीना रॉय साड़ी पहनी हुई है और बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।