फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की एक्ट्रेस ने शेयर किया 'प्रियंका गांधी' बनने का एक्सपीरियंस

Sun, 06 Jan 2019 08:17 PM IST
विजय जैन भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: विजय जैन Updated Sun, 06 Jan 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
the accidental prime minister actress aahana kumra shared movie secrets
aahana kumra

विवादों में घिरी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की एक्ट्रेस आहना कुमरा का कहना है कि सिनेमा को लोकतांत्रिक होना चाहिए और फिल्मों को लोगों तक पहुंचने का अच्छा अवसर मिलना चाहिए। कुमरा ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में प्रियंका गांधी के किरदार में नजर आएंगी। अभिनेत्री का कहना है कि यह फिल्म किसी का भी पक्ष नहीं लेती है। 

the accidental prime minister actress aahana kumra shared movie secrets
Aahana Kumra

अभिनेत्री ने कहा,‘ इस ट्रेलर को बेहतरीन तरीके से काटकर बनाया गया है। मैं गैर-राजनीतिक व्यक्ति हूं। मैं किसी का समर्थन नहीं करती। प्रत्येक फिल्म का अपना एक दृष्टिकोण होता है। सिनेमा को लोकतांत्रिक होना चाहिए और मैंने अपने काम में इस चीज को बरकरार रखा है।' उन्होंने कहा, ‘आप क्या देखते हैं, यह आपके ऊपर निर्भर करता है। 

the accidental prime minister actress aahana kumra shared movie secrets
the accidental prime minister

किसी फिल्म को देखने और न देखने का फैसला आपके हाथों में होता है। शूटिंग के दौरान मुझे नहीं लगा कि यह फिल्म किसी का पक्ष ले रही है।' यह फिल्म इसी नाम से प्रकाशित संजय बारू की किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर आधारित है। बारू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया एडवाइजर थे। इस फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री सिंह की और बारू का किरदार अक्षय खन्ना अदा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
the accidental prime minister actress aahana kumra shared movie secrets
The Accidental Prime Minister

इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसे कांग्रेस के कई नेताओं ने ‘प्रोपेगेंडा’ फिल्म बताया है। अहाना ने कहा, ‘‘ पहले किसी को फिल्म देखनी चाहिए और फिर एक राय बनानी चाहिए। यह एक अच्छी फिल्म है और लोगों को इस फिल्म को एक मौका देना चाहिए। फिल्म निर्माता और कलाकारों को नीचा दिखाना अच्छा नहीं होगा।' 

विज्ञापन
the accidental prime minister actress aahana kumra shared movie secrets
Aahana Kumra

अभिनेत्री ने प्रियंका गांधी का किरदार अदा करने के लिए रिसर्च के तौर पर गांधी के साक्षात्कार भी देखे। अहाना ने कहा, ‘वह ( प्रियंका गांधी) मुझे आश्वस्त एवं शांत स्वभाव की हैं। सार्वजनिक हस्ती होने के बाद भी वह लोगों की नजरों में नहीं रहतीं। यहां तक कि इस सोशल मीडिया युग में भी वह ऐसा करती हैं। मैं इस तरह की हस्ती को लेकर मंत्रमुग्ध हूं।' गौरतलब है कि फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed