फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: शाहरुख खान के बारे में बातचीत करते हुए रेखा हुई थीं भावुक, खोला था किंग खान का राज

Sat, 18 Dec 2021 12:12 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 18 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
rekha got emotional when talked about shahrukh khan on stage called him diamond
रेखा फैन क्लब - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की एवरग्रीन स्टार रेखा के दीवाने पूरी दुनियाभर में हैं। उन्हें सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी बहुत आदर और सम्मान मिला। रेखा ने बहुत ही कम उम्र में फिल्म जगत में कदम रखा था और उन्होंने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और मेहनत के बलबूते पर अपनी एक अलग जगह बनाई। आज भी रेखा का अंदाज फिल्म जगत में अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को मात देता है। हालांकि रेखा को तो फिल्म जगत में हर कोई पसंद करता है, लेकिन रेखा के कोई पसंदीदा सितारे हैं तो वो हैं शाहरुख खान।



शाहरुख खान है रेखा के चहेते सितारे

शाहरुख खान को रेखा इतना मानती हैं कि एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान वो उनके बारे में बातचीत करते हुए काफी भावुक हो गई थीं। इस दौरान रेखा ने किंग खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सबके सामने साझा किया था। रेखा को शायरी करने का कितना शौक है ये कई मौकों पर उनके फैंस को देखने को मिला है। ऐसे में रेखा ने जब अपने सबसे पसंदीदा कलाकार शाहरुख खान की तारीफ के लिए अपना शायराना अंदाज दिखाया।

rekha got emotional when talked about shahrukh khan on stage called him diamond
रेखा फैन क्लब - फोटो : Social Media

शाहरुख खान के लिए बोली शायरी

रेखा ने किंग खान के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए गुलजार साहब की शायरी का सहारा लिया। उन्होंने कहा, ‘आपने कभी किसी आत्मा को महसूस किया है या देखा है। जब एक शरीर जलता है तो वो राख बन जाता है। लेकिन जब किसी की आत्मा जलती है तो वो हीरा बन जाती है। मैंने कभी आत्मा नहीं देखी, लेकिन अपने जीवन में मैंने उस आत्मा को महसूस जरूर किया है’।

rekha got emotional when talked about shahrukh khan on stage called him diamond
रेखा फैन क्लब - फोटो : Social Media

शाहरुख खान को बताया था हीरा

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रेखा ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा था कि मुझे नहीं पता उस इंसान ने कितनी बार अपनी आत्मा को मारा होगा, लेकिन आज वो हीरे की तरह चमक रहा है। मैं हमेशा ये दुआ करूंगी कि जिस तरह से उसने हमें मुस्कुराना सिखाया है, वो हमेशा वैसे ही हंसता रहे। वो बहुत ही अच्छा इंसान है। प्रतिभा उसके रग-रग में बसी है, लेकिन उसके पास देने के लिए हमें बहुत ज्यादा प्यार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rekha got emotional when talked about shahrukh khan on stage called him diamond
रेखा फैन क्लब - फोटो : Social Media

खोला था शाहरुख खान का राज

रेखा ने इस इवेंट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी साझा किया था। अभिनेत्री ने कहा था, ‘एक बार हम हवाईजहाज में सफर कर रहे थे और दिन रात काम करने की वजह से मैं काफी थक गई थी। मैं तुरंत ही सो गई, लेकिन जब मेरी आंख खुली तो मैं सुना कोई बोल रहा था, रेखा जी उठ जाइए। खिड़की के नीचे का नजारा देखिए बहुत ही खूबसूरत है। शाम का समय है उसके बाद सो जाइएगा’।

विज्ञापन
rekha got emotional when talked about shahrukh khan on stage called him diamond
रेखा फैन क्लब - फोटो : Social Media

शाहरुख खान की फिल्म में किया था कैमियो

रेखा ने आगे कहा जब मैंने पीछे पलटकर देखा तो वो शाहरुख था जो मुझे खूबसूरत सनसेट दिखाना चाहता था। उन्हें देखते ही मुझे लगा कि ये हमारी बिरादरी का इंसान है। रेखा और शाहरुख खान की जोड़ी वैसे तो कभी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई, लेकिन रेखा ने साल 2007 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में एक गाने में उनके साथ कैमियो किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed