जॉन अब्राहम और कंगना रणौत आज के समय में बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में शुमार हैं। मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वाले जॉन ने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया। जॉन ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत बोल्ड फिल्मों जैसे जिस्म और साया से की थी। इस फिल्म में उनके साथ उनकी एक्स- गर्लफ्रेंड रह चुकीं बिपाशा बासु ने काम किया। एक समय पर दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। अपने शुरुआती करियर में जॉन ने पर्दे पर कई इंटेन्स और इंटीमेंट सींस किए।
किस्सा: लवमेकिंग सीन के दौरान जॉन अब्राहम से हो गई थी बड़ी गड़बड़, कंगना रणौत को लग गई थी चोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज से पकड़ लिया था कंगना का हाथ
दरअसल जॉन ने कंगना के साथ फिल्म में दो रोमांटिक गाने फिल्माए थे। जिसमें से एक गाने में तो इन दोनों के बीच खूब किसिंग सींस फिल्माए गए थे। लेकिन दूसरे गाने में उन्हें अग्रेसिव होना था और कंगना के साथ कुछ इंटीमेंट सींस फिल्माने थे। जब ये सॉन्ग रिलीज हुआ तो दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया, लेकिन जॉन कंगना के साथ इंटीमेंट सींस करते हुए इतने अधिक किरदार में चले गए कि उन्होंने कंगना का हाथ तेजी से पकड़ लिया।
टूट गई थी कंगना की चूड़ी
गाने ‘ये जुनून’ में कंगना ने साड़ी और हाथों में चूड़ियां पहनी हुई थी। मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने की शूटिंग में जॉन इतना ज्यादा खो गए थे कि कंगना रणौत ने जिस हाथ में चूड़ी पहनी थी उसे इतना तेज से पकड़ लिया कि उनके हाथ की चूड़ी टूट गई और उनके हाथ से खून निकलने लगा।
जॉन ने मांगी थी माफी
हालांकि जॉन को जब इस बात का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत ही कंगना से मांगी माफी। वहां पर मौजूद सभी लोगों को ये साफ तौर पर समझ आया कि दोनों ही अपने सीन में काफी डूब गए थे इसलिए ऐसी घटना हुई। हालांकि कंगना खुद एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं इसलिए उन्होंने इस बात का बुरा नहीं माना और गाने की शूटिंग काफी अच्छी तरह से हो गई।
दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने किया था पसंद
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘शूटआउट एड वडाला’ ने बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं किया। लेकिन फिल्म में इन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म में कंगना और जॉन के अलावा मनोज बाजपेयी, सोनू सूद, तुषार कपूर और अनिल कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई थी।