फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: अभिनेता ने नहीं मानी निर्माता की यह डिमांड, छिन गया शो, पढ़ें इंडस्ट्री के अनसुने किस्से

Fri, 17 Dec 2021 10:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 17 Dec 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: actor refused to sleep with the producer he had to get out of the show know many such hidden secrets of the industry
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

सपनों के शहर के नाम से मशहूर दुनिया के सबसे बड़े फिल्म उद्योगों में से एक मुंबई में हर साल कई लोग अपना करियर बनाने आते हैं। शहर के बड़े-बड़े होर्डिंग पर अपना चेहरा देखने और फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने की उम्मीद लिए लाखों लोगों को यह शहर अपनी ओर आकर्षित करता है। सफलता पाने की चाहत में यहां आए कई लोग अक्सर ऐसे हालातों का सामना करते हैं, जो उन्हें अंदर तक झकझोर देती है।

परिवार से दूर छोटे से कमरों में रहना, बाहर काम करना, फुटपाथ पर सोना, ऑडिशन के लिए घंटों खड़े रहना और कई यौन शिकारियों का सामना करना बॉलीवुड की कई ऐसी कहानियां में हैं, जो अक्सर लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है। बीते साल बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता की आत्महत्या ने बॉलीवुड के ऐसे ही कई राज खोल दिए। इस मौत ने बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद के पुराने मुद्दे को भी फिर हवा दी, क्योंकि वह अभिनेता खुद एक बाहरी था। बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं जो इन हालातों से गुजर चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों और उनके संघर्ष के बारे में-

Bollywood: actor refused to sleep with the producer he had to get out of the show know many such hidden secrets of the industry
श्रीयम भगनानी  - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीयम भगनानी 

श्रीयम भगनानी भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने का सपना लिए मुंबई आई थीं। इस दौरान उन्हें कई ऐसे हालातों का सामना करना पड़ा जिसने उन्हें निराश कर दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने एक ऐसी फिल्म साइन की थी जिसके लिए उन्हें 25 किलो वजन कम करना पड़ा। लेकिन वजन कम करने के कुछ महीने बाद ही वह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। 

इसके बाद उन्हें एक ऐसी फिल्म मिली, जिसके लिए उन्हें 20 किलो वजन बढ़ाना पड़ा। लेकिन बाद में उसे भी टाल दिया गया। इस वजह से उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ा और वह निराश हो गईं। श्रीयम बीते 5 सालों से इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पिता के साथ एक म्यूजिक लेबल शुरू किया है, जिसे जल्द ही प्रोडक्शन हाउस में बदलने की उम्मीद है।

 

Bollywood: actor refused to sleep with the producer he had to get out of the show know many such hidden secrets of the industry
आकाश चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

आकाश चौधरी

 साल 2017 में मुंबई आए आकाश चौधरी पहले से ही मिस्टर इंडिया प्रेजेंट के विजेता थे। फैशन उद्योग में अच्छी पकड़ होने के बाद भी वह बॉलीवुड में एक अफसर ढूंढ रहे थे। लेकिन यहां कास्टिंग निर्माता हमेशा सेक्सुअल फेवर की तलाश में रहते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि साल 2019 में उन्हें एक टीवी शो के लिए कास्ट किया गया। शोे साइन करने के बाद शूटिंग से एक रात पहले उन्हें निर्माता का फोन आया। उन्हें यह बात काफी अजीब लगी कि आधी रात में उन्हें इस तरह फोन किया गया। 

फोन पर निर्माता ने उनसे कहा कि अगर वह इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो उन्हें निर्माता के साथ सोना पड़ेगा। निर्माता की यह बात सुन आकाश ने इससे तुरंत मना कर दिया और अगली ही सुबह उनकी शूटिंग रद्द कर दी गई। इस दौरान आकाश को ऐसा लगा जैसे उस निर्माता ने उनका सब कुछ छीन लिया हो। इतना ही नहीं निर्माता ने उनके पास आने वाले सभी प्रस्तावों को भी रोक दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: actor refused to sleep with the producer he had to get out of the show know many such hidden secrets of the industry
आशय शास्त्री    - फोटो : सोशल मीडिया

आशय शास्त्री 

 

विज्ञापन फिल्मों में निर्माता के रूप में 3 साल से अधिक समय बिताने वाले आशय शास्त्री बताते हैं कि जब वह मुंबई आए तो उन्हें आराम नगर के बारे में पता चला. जो कास्टिंग का केंद्र है। यहां पहुंच कर उन्होंने ऑडिशन दिया, लेकिन यहां अक्षय को भुगतान करने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त से पैसे लेकर मांगी गई राशि का भुगतान किया। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि यह सब एक घोटाला था। 

वह कहते हैं कि मुंबई में इस तरह के कई नकली ऑडिशन बड़े पैमाने पर होते हैं और इन्हें पकड़ने का कोई तरीका नहीं है। अक्षय ने यह भी बताया कि उन्हें कई बार वेतन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। 1 सप्ताह तक काम करने के बाद भी उन्हें बिना किसी भुगतान के शूटिंग से निकाल दिया गया। इन सब परिस्थितियों से गुजरने के बाद 1 साल तक निराश रहे और खुद को घर में बंद कर लिया था।

विज्ञापन
Bollywood: actor refused to sleep with the producer he had to get out of the show know many such hidden secrets of the industry
शेनाज ट्रेजरी - फोटो : सोशल मीडिया

शेनाज ट्रेजरी

मॉडल, ट्रैवल व्लॉगर और अभिनेत्री शेनाज ट्रेजरी ने कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। हाल ही में उन्होंने इंटरनेट पर सकारात्मकता पैदा करने वाली प्रभावशाली व्यक्ति के लिए एक पुरस्कार भी जीता है। वह बताती है कि वह मेकअप नहीं करती क्योंकि उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि वह अपने व्लॉग्स में कैसी दिखती हैं। वह कहती हैं कि जब उन्हें उनकी पहली फिल्म मिली तो उन पर एक खास किस्म का दबाव बनाया गया था। 

उनसे कहा गया कि वह काफी मोटी है और फिल्म की दूसरी लड़की से मेल नहीं खाती। इसके बाद उन्हें कम डाइट पर रखा गया और अपना वजन कम करने को कहा गया। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट थी, लेकिन मेरे लिए एक बुरा सपना जैसा थी, क्योंकि इस दौरान हुई बॉडी शेमिंग ने मुझे ईटिंग डिसऑर्डर से ग्रसित कर दिया था।

अपने शरीर को लेकर असुरक्षित महसूस करने और अवसाद में जाने के बाद अब मैं इसके बिल्कुल विपरीत हो चुकी हूं। अब मैं मेकअप नहीं करती, ना ही सबसे अपना पेट छिपाति हूं और ना ही मुझे अपने शरीर को लेकर किसी तरह की शर्मिंदगी है। मैं अपने आप से बेहद खुश हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed