{"_id":"615fedb68ebc3e656e3c7644","slug":"rekha-once-revealed-her-school-friends-used-to-mock-her-when-she-wished-to-be-a-big-star-in-cinema","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: स्कूल के दिनों में रेखा का मजाक उड़ाते थे उनके दोस्त, हीरोइन बनने की बात पर कहा था- शक्ल देखी है आईने में?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: स्कूल के दिनों में रेखा का मजाक उड़ाते थे उनके दोस्त, हीरोइन बनने की बात पर कहा था- शक्ल देखी है आईने में?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं...ये लाइन बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा के लिए कही गई है और उन पर ही ये सबसे ज्यादा जंचती है। रेखा कहने को तो गुजरे जमाने की अभिनेत्री हैं लेकिन अपनी खूबसूरती से वो आज की हसीनाओं को भी टक्कर दे देती हैं। रेखा के चेहरे के नूर को देखकर लगता है कि उन्होंने वक्त को अपना गुलाम बना दिया है। उन्होंने फिल्म में दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता है तो अपनी टाइमलेस ब्यूटी से सबको मदहोश भी कर दिया है।
सदाबहार अभिनेत्री हैं रेखा
हालांकि रेखा ने भी इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए काफी संघर्ष किया है। जब उन्होंने बचपन में अपने दोस्तों के सामने ये इच्छा रखी थी तो सभी उन पर हंसने लगे थे। रेखा ने साल 1966 में एक बाल कलाकार के तौर पर करियर की शुरुआत की थी और आज तक उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
2 of 5
सिमी गरेवाल, रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
सिमी गरेवाल के चैट शो पर रेखा ने अपने जीवन के उन्हीं पलों को याद किया था जब लोग उन पर हंसते थे और कैसे उन्हें जीवन में मिली सफलता ने सब कुछ बदल कर रख दिया। रेखा ने बताया था कि फिल्म सावन भादो की सफलता ने उन्हें बहुत प्रभावित किया था और उनके उन दोस्तों को भी समझ आ गया कि वो कितनी प्रतिभावान हैं जिन्हें लगता था कि उनकी हीरोइन बनने वाली शक्ल नहीं है।
3 of 5
रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
रेखा ने बताया था कि, 'मुझे बहुत सारा प्यार और महत्व मिल रहा था और मैं इसके लिए बहुत खुश थी। मेरी बहने बहुत खुश थीं। हम गाड़ी खरीद सकते थे, घर खरीद सकते थे और वो सब कुछ जो हम खरीदना चाहते थे। मेरे स्कूल के दोस्त मुझसे जलने लगे थे। जब मैं उनसे कहती कि क्या पता मैं एक बड़ी स्टार बन जाऊं तो वो कहते- अच्छा अपनी शक्ल देखी है आईने में? जब मेरी पहली फिल्म हिट हुई तो उन्होंने कहा कि भानु ने आखिर कर दिखाया'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेखा
- फोटो : Instagram
रेखा ने बाल कलाकार के तौर पर करियर की शुरुआत की लेकिन वो कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी। उन्होंने कहा कि 13 साल की उम्र में वो कभी अभिनेत्री बनने के बारे में नहीं सोचती थी। उन्होंने कहा था, 'मैं उस वक्त सिर्फ ये चाहती थी कि कोई मुझे प्यार करे और सारी जिंदगी मेरे साथ बिताए और हमारे बच्चे हों। मुझे ढेर सारे बच्चे चाहिए'।
विज्ञापन
5 of 5
रेखा
- फोटो : Instagram
रेखा ने शादी भी की लेकिन उनकी शादी कभी सफल नहीं हो पाई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन संग उनके अफेयर की खबरों ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। कहते हैं कि बिग बी रेखा के इतने करीब चले गए थे कि जया से उनकी शादी टूटने वाली थी लेकिन जया ने अपनी गृहस्थी बचाए रखी। रेखा की प्यार और बच्चे की ख्वाहिश भले ना पूरी हो पाई हो लेकिन बॉलीवुड में उनका सफर लाजवाब रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।