फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: 'मिली' की स्क्रीनिंग में जान्हवी कपूर को एक टक देखती रहीं रेखा, मीडिया के सामने यूं लुटाया प्यार

Fri, 04 Nov 2022 12:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 04 Nov 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
Rekha showered love for sridevi daughter Janhvi kapoor at mili screening video viral
Janhvi Kapoor, Rekha - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' रिलीज हो गई है, जिसमें जान्हवी मौत से दो-दो हाथ करती नजर आईं। बीती रात इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान रेखा ने खींचा। रेखा बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री हैं, जो फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन इवेंट्स में नजर आती रहती हैं। हालांकि, रेखा फिल्मों की स्क्रीनिंग में भी नहीं दिखती हैं लेकिन वह बीती रात जान्हवी कपूर की फिल्म देखने पहुंचीं। यहां पर रेखा को देखकर जान्हवी काफी इमोशनल हो गईं।

Rekha showered love for sridevi daughter Janhvi kapoor at mili screening video viral
रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम

रेखा और जान्हवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बेहद प्यार से मिलते नजर आ रहे हैं और रेखा, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी पर ढेर सारा प्यार लुटाती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा को देखते ही सभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस मौके पर जान्हवी कपूर और बोनी कपूर खुद रेखा को बाहर लेने आते हैं। जान्हवी रेखा को देखते ही थोड़ा इमोशनल हो जाती हैं और दूसरी तरफ रेखा भी उन्हें प्यार से निहारने लगती हैं। फिर दोनों गलते मिलते हैं।

 

Rekha showered love for sridevi daughter Janhvi kapoor at mili screening video viral
Janhvi Kapoor, Rekha - फोटो : सोशल मीडिया

कैमरे के सामने रेखा जान्हवी को प्यार से पुचकारती हैं और उनसे बातें करती हैं। इस बीच जान्हवी भी रेखा की तारीफ करती हैं। दोनों की बॉन्डिंग बिल्कुल एक मां-बेटी वाली लग रही थीं। जान्हवी के लुक की बात करें तो वह गोल्डन शॉर्ट कुर्ती और प्याजो में थीं, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। वहीं, रेखा कांचीपुरम सिल्क साड़ी में काफी खूबसूरत लगीं। सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha showered love for sridevi daughter Janhvi kapoor at mili screening video viral
मिली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'मिली' का बात करें तो यह मलयालम फिल्म 'हेलेन' का हिंदी रीमेक है, जिसे माथुकुट्टी जेवियर द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इस फिल्म को प्रोड्यूसर जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर है। फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है लेकिन 'मिली' की टक्कर कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म डबल 'एक्सेल टीशर्ट' से होगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed