फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्र महज एक नंबर: 50 की उम्र में भी 20 साल की दिखती हैं ये अभिनेत्रियां, ये तस्वीरें हैं सबूत

Thu, 20 May 2021 02:31 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 20 May 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
Rekha to Tabu Madhuri Dixit and Sangeeta Bijlani bollywood most beautiful actresses photos at the age of above 50
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : Insatagram

फिल्मी दुनिया का उसूल है कि नए चेहरों के आते ही पुराने रुख्सारों की चमक फीकी पड़ जाती है। ऐसा तकरीबन हर फिल्म उद्योग में देखने को मिलता है। हॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक यही रिवाज चला आ रहा है। इसमें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी कि बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। सिनेमा की दुनिया में सौ साल पूरे कर चुका बॉलीवुड अब कई दशक देख चुका है। हर दशक में एक खास ट्रेंड देखने को मिला। फिल्मों की एक विशेष तरह की पटकथा से लेकर, कलाकार, सेट, एक्शंस, म्यूजिक, कॉस्ट्यूम और दर्शकों तक यह धीरे-धीरे परिवर्तित होता गया। बदलते दौर के साथ फिल्मों की कहानियां और इंडस्ट्री की स्थिति भी बदल गई। लेकिन एक चीज जो नहीं बदली वो वही रीत है, जिसमें पुराने कलाकारों को रिटायरमेंट का तमगा मिल जाता है। लेकिन कहते हैं न कि अपवाद हर जगह होता है। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड में भी है। यहां कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो पांच दशकों से बदलते ट्रेंड और इंडस्ट्री के मिजाज के साथ ही दर्शकों की डिमांड से कदम से कदम मिलाकर 2021 तक चली आई हैं। आज हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों का जिक्र करेंगे, जिनका 50 साल से अधिक की उम्र में भी कभी मनोरंजन उद्योंग कभी सोशल मीडिया पर जलवा कायम है और उन्होंने साबित कर दिया है कि उम्र महज संख्या है।

Rekha to Tabu Madhuri Dixit and Sangeeta Bijlani bollywood most beautiful actresses photos at the age of above 50
रेखा - फोटो : social media

रेखा (Rekha)

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जब भी ‘ओल्ड इज गोल्ड’ की बात होती है तो साउथ की सुंदरी भानुरेखा गणेशन यानी कि रेखा का जरूर जिक्र होता है। इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री रेखा 66 साल की हैं। उनकी पहली फिल्म 'अंजाना सफर' थी, जिसकी शूटिंग 1969 में हुई थी। लेकिन किसी वजह से ये फिल्म 10 साल बाद 'दो शिकारी' के नाम से रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनसे 25 साल बड़े एक्टर विश्वजीत के साथ 15 साल की रेखा के एक किसिंग सीन ने उन्हें रातों-रात चर्चित कर दिया था, जिसका जिक्र रेखा के जीवन पर लिखी गई किताब 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' में भी किया गया है। छोटी सी उम्र में अपने से 25 साल बड़े हीरो को किस कर उन्होंने तहलका मचा दिया था। तब से लेकर आजतक रेखा के दीवाने लाखों-करोड़ों लोग हैं। और ‘इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं’ लोग आज भी इससे इत्तेफाक रखते हैं। हालांकि, आज रेखा एक आकॉनिक एक्ट्रेस के तौर पर देखी जाती हैं और उनका काफी सम्मान करते हैं।

 

Rekha to Tabu Madhuri Dixit and Sangeeta Bijlani bollywood most beautiful actresses photos at the age of above 50
संगीता बिजलानी - फोटो : instagram

संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani)

9 जुलाई 1960 में मुंबई में जन्मी संगीता बिजलानी 60 साल की हैं। इतनी उम्र होने के बाद भी संगीता ने खुद को एकदम फिट रखा है।संगीता बिजलानी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। संगीता ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में की थी। उन्होंने निरमा और पॉन्ड्स सोप सहित कई विज्ञापनों में काम किया। साल 1980 में संगीता मिस इंडिया चुनी गईं थीं। संगीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म कातिल से की थी। और आज भी वह सोशल मीडिया पर अपनी कातिलाना तस्वीरें शेयर कर लोगों को दीवान बना देती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sangeeta Bijlani (@sangeetabijlani9)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha to Tabu Madhuri Dixit and Sangeeta Bijlani bollywood most beautiful actresses photos at the age of above 50
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल और अनुभवी अदाकारा माधुरी दीक्षित का इसी महीने 15 मई को 54वां जन्मदिन था। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने अभिनेत्री पर खूब प्यार लुटाया। माधुरी की खूबसूरती के आज भी लोग दीवाने हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि उनकी उम्र क्या है। उनकी हर तस्वीर यह साबित कर देती है कि उम्र तो महज एक नंबर है। दरअसल, ताजगी और जिंदगी तो खिलखिला कर जी उठने में है। माधुरी ने 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन इसके चार साल बाद आई फिल्म 'तेजाब' से उन्हें पहचान मिली। 90 के दशक में माधुरी की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती थी। आज भी वह इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

विज्ञापन
Rekha to Tabu Madhuri Dixit and Sangeeta Bijlani bollywood most beautiful actresses photos at the age of above 50
भाग्यश्री - फोटो : instagram

भाग्यश्री (Bhagyashree)

सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं अभिनेत्री भाग्यश्री 52 साल की हैं। भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के सांगली के शाही परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमोल पालेकर के सीरियल कच्ची धूप से की थी। 1989 में मैंने प्यार किया से जब भाग्यश्री ने फिल्मों में कदम रखा तो उनकी सादगी पर हर कोई फिदा हो गया था। पहली फिल्म ने भाग्यश्री को रातों रात स्टार बना दिया। आज भी अभिनेत्री की खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। वह सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी-प्यारी तस्वीरें डालती रहती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed