{"_id":"601b7cf48ebc3e4b3e025442","slug":"rekha-unseen-pictures-with-father-gemini-ganesan-and-mother-pushpavali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इसलिए पिता से नफरत करती थीं रेखा, सालों बाद जब मिलीं तो गले लगाकर रो पड़ीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इसलिए पिता से नफरत करती थीं रेखा, सालों बाद जब मिलीं तो गले लगाकर रो पड़ीं
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और रेखा के पिता जेमिनी गणेशन का रिश्ता हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहा है। जेमिनी गणेशन और तेलुगु एक्ट्रेस पुष्पावली की बेटी रेखा अपने जन्म के साथ ही विवादों में घिर गई थीं। शायद यही वजह रही कि रेखा के अपने पिता से संबंध कभी अच्छे नहीं रहे। चलिए जानते हैं इस अनोखे रिश्ते के पीछे की सच्चाई और दिलचस्प कहानी को...
2 of 5
gemini ganesan
- फोटो : file photo
अभिनेत्री रेखा (Rekha) का उनके पिता रामास्वामी गणेशन (Ramaswamy Ganesan) के साथ शुरू से ही बहुत खास रिश्ता नहीं रहा है। यही वजह है कि वह अपने पिता का सरनेम तक अपने नाम से नहीं जोड़तीं। रामास्वामी गणेशन अपने समय में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के उम्दा अभिनेताओं में से एक थे जो कि ‘जेमिनी गणेशन’ के नाम से बेहतर जाने जाते हैं। जेमिनी गणेशन को ‘किंग ऑफ रोमांस’ भी कहा जाता था। रेखा की मां पुष्पावली भी अपने समय की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थीं।
3 of 5
gemini ganesan
- फोटो : file photo
रेखा की मां पुष्पावली बिन ब्याही मां बन गई थीं। रेखा के पिता जेमिनी गणेशन साउथ के सुपरस्टार थे लेकिन उन्होंने रेखा को अपना नाम नहीं दिया। जेमिनी ने चार शादियां की थीं लेकिन रेखा की मां से कभी शादी नहीं की। इस बात का जिक्र रेखा की बायोग्राफी रेखा द अनटोल्ड स्टोरी में किया गया है। रेखा के जन्म के बाद पुष्पावली और जेमिनी के दो और बच्चे हुए थे। एक ओर जहां जेमिनी करियर की ऊंचाईयों पर थे तो वहीं मां बनने के बाद पुष्पावली का किरयर थम गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेखाRekha
- फोटो : फाइल फोटो
पारिवारिक स्थिति ठीक ना होने के कारण रेखा ने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। रेखा की मां ने उनकी पढ़ाई भी छुड़वा दी थी। शुरुआती दिनों में रेखा को तेलुगु की बी और सी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था। जेमिनी गणेशन चाहते तो इंडस्ट्री में रेखा को आसानी से काम दिलवा सकते थे लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। पिता के इसी व्यवहार की वजह से बचपन से ही रेखा उनसे नफरत करने लगी थीं।
विज्ञापन
5 of 5
gemini ganesan
- फोटो : file photo
जिंदगी का एक ऐसा मोड़ भी आया जब रेखा और जेमिनी आमने-सामने आ गए और दोनों ही रो पड़े। दरअसल, 1994 में फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान जेमिनी गणेशन को लाइफटाइम अवॉर्ड दिया जा रहा था। जिसे रेखा ने अपने हाथों से उन्हें दिया। पिता को देख रेखा ने उनके पैर छुए। दोनों के लिए ये एक भावुक क्षण था। शायद ये सालों का दर्द था जो आंसुओं के रूप में बह रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।