{"_id":"601a6fe28ebc3ef26b4514f0","slug":"urmila-matondkar-birthday-special-here-her-unseen-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाल कलाकार के तौर पर उर्मिला मातोंडकर ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू, तस्वीरों में देखें कितना बदल गया लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाल कलाकार के तौर पर उर्मिला मातोंडकर ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू, तस्वीरों में देखें कितना बदल गया लुक
रंगीना गर्ल के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर चार फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा उर्मिला ने तेलुगु, तमिल, मलयालम और मराठी सिनेमा में भी काम किया है। उनके अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड और नंदी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उर्मिला के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
उर्मिला ने महज तीन साल की उम्र में 1977 में फिल्म कर्म से बाल कलाकार के तौर पर डेब्यू किया था। 1983 में रिलीज हुई फिल्म मासूम से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसमें उन पर फिल्माया गया गाना 'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' आज भी मशहूर है। इसके बाद वह कुछ अन्य फिल्मों में नजर आईं।
उर्मिला ने मुख्य कलाकार के तौर पर मलयालम फिल्म चाणक्यन की। हिंदी सिनेमा में उनकी पहली फिल्म 1991 में रिलीज हुई नरसिम्हा थी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। 1995 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला से उर्मिला बॉलीवुड में छा गईं। इसके बाद से वह रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं।
उर्मिला की मुख्य फिल्मों में सत्या, जुदाई, खूबसूरत, जंगल, मस्त, कौन, भूत, प्यार तूने क्या किया, एक हसीना थी, पिंजर और मैंने गांधी को नहीं मारा सहित अन्य हैं। रंगीला के हिट होने के बाद राम गोपाल वर्मा और उर्मिला ने साथ में कई फिल्में कीं। हालांकि माना जाता है कि इससे उनके करियर को नुकसान हुआ।
बॉलीवुड में कई लोगों से राम गोपाल वर्मा की अनबन थी। इस वजह से कोई उर्मिला के साथ भी काम नहीं करना चाहता था। जब राम गोपाल वर्मा ने उन्हें लेकर फिल्में बनानी बंद कर दीं तो उनके पास काम नहीं बचा। धीरे धीरे उर्मिला ने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।