किसान आंदोलन देशभर में एक व्यापक आंदोलन बन गया है। जिसकी आंच बॉलीवुड पर भी पड़ती हुई नजर आ रही है। जिसमें कई सेलेब्स अपने हाथ सेक रहे हैं तो कई सरकार का समर्थन करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी एक ट्वीट किया है।
किसान आंदोलन पर उर्मिला मातोंडकर ने शेयर किया वीडियो, इन सवालों का मांगा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल राजनीतिक जगत से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उर्मिला कई समसामयिक मुद्दों को लेकर बेबाकी से अपनी बात लोगों के सामने रखती हैं। अब हाल ही में उर्मिला का किसान आंदोलन के समर्थन में किया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
उर्मिला मातोंडकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स है जो कह रहा है, 'अपनों के लिए लड़ें तो योद्धा। अंग्रेजों से लड़ें तो देशभक्त। कोरोना में उन्हें लंगर बांटा सब सुविधा दी देशप्रेमी। लेकिन अब अपना हक मांगने के लिए आए हैं तो खालिस्तानी और आतंकवादी ये कहां का कानून है।'
जवाब दो ✊🏻✊🏻 #Farmer #किसान_आंदोलन #FarmersProtest #किसान_एकता_जिंदाबाद pic.twitter.com/fJZH4g6692
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उर्मिला ने कैप्शन में लिखा, 'जवाब दो'। इसके अलावा उन्होंने #किसान_आंदोलन #किसान_एकता_जिंदाबाद जैसे हैशटैग का भी उपयोग किया। उर्मिला के इस पोस्ट पर उनके फैंस अब लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई अभिनेत्री के समर्थन में है तो कोई उनसे ही कई सवाल कर रहा है।
बता दें कि किसान आंदोलन पर फिल्म इंडस्ट्री भी दो गुटों में बंटी हुई नजर आ रही है। एक तबका है जो सरकार के समर्थन में है जिसमें, करण जौहर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, एकता कपूर, कंगना रणौत का नाम शामिल है। वहीं एक तबका है जो किसान आंदोलन के समर्थन में है जिनमें ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, दिलजीत दोसांझ, कुबरा सैत के साथ ही अब उर्मिला मातोंडकर का नाम भी जुड़ गया है।
पढ़ें: किसान आंदोलन पर आमने-सामने सितारे और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन, पांच खबरें