दिल्ली बॉर्डर पर शुरू हुआ किसान आंदोलन का मुद्दा अब विदेशी मीडिया तक पहुंच चुका है। सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि बहुत से विदेशी सितारे भी इस मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिय के जरिए साझा कर रहे हैं। इसके चलते मनोरंजन जगत भी दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। हॉलीवुड सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद से देश में कंगना और दिलजीत के बीच जुबानी जंग एक बार फिर शुरू हो चुकी है। कंगना ने दिलजीत के गाने 'रीरी' पर कमेंट किया था जिस पर दिलजीत की प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है।
रिहाना के गाने वाले ट्वीट पर कंगना को दिलजीत ने दिया जवाब, कहा- तुझ पर गाना बनाने का दिल नहीं करता...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना के ट्वीट पर जवाब देते हुए दिलजीत ने ट्वीट किया कि,' 2 रुपये? अपनी वाली जॉब मुझे मत बताओ। ऐसे गाने तो आधे घंटे में बना लेते है हम। तुझ पर बनाने का दिल नहीं करता। मिनट तो 2 ही लगेंगे। हर जगह तो तुझे बोलना होता है। जा यार बोर ना कर अपना काम कर'।
2 Rupees 😂 Apne Wali Job Mainu Na Das.. Gana Tan half An Hour Ch Bana Lene An Asi..
Tere te Banaun Nu Jee Ni Karda Mint tan 2 Hee Lagne an..
HAR JAGHA TU BOLNA HUNDA.. Ja Yaar Bore Na Kar .. Kam Kar Apna .. https://t.co/jWOIOkoRoE
बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपना एक नया गाना 'RIRI' रिलीज किया जिसमें रिहाना का जिक्र है। दिलजीत के इस गाने के पोस्टर साझा करते ही कंगना ने उन पर भड़ास निकाली थी। कंगना ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा था 'इसको भी अपने 2 रुपये बनाने हैं, ये सब कबसे प्लान हो रहा है। कम से कम एक महीना तो लगेगा वीडियो और अनाउंसमेंट की तैयारी में, और लिबरू चाहता है कि हम ये मान लें कि ये सब ऑर्गेनिक तरीके से हो रहा है...हाहा...'। अब इसके जवाब में दिलजीत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कंगना रणौत ने उनके नए गाने के रिलीज होने पर कई आरोप भी लगाए। वह गाने में रिहाना के उल्लेख से चिढ़ गई हैं और दिलजीत पर ये सबसे कर के पैसे कमाने का आरोप लगा रही हैं। साथ ही कंगना ने उन्हें उनके नाम से ना बुलाकर 'Libru' कहकर पुकारा। अब दिलजीत और कंगना के बीच एक बार फिर जमकर बहसबाजी शुरू हो गई।
बता दें कि बता दें कि विदेशी गायक रिहाना के ट्वीट ने किसान आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स का ध्यान खींचा है। मंगलवार को उन्होंने किसान आंदोलन से जुड़ी एक खबर को ट्वीट कर कहा था हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे? इसके बाद से ही कई विदेशी सेलेब्स के ट्वीट और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसमें मिया खलीफा और ग्रेटा थेनबर्ग जैसे नाम शामिल हैं।