कैंसर एक ऐसी घातक बीमारी है जो देखते ही देखते पलभर में व्यक्ति को तोड़ कर रख देती है। कैंसर से जितना बचना आवश्यक है उतना ही आवश्यक इस बीमारी से सचेत रहना भी है। कैंसर के प्रति लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के भी हर संभव प्रयास लगातार किए जाते हैं। इसी कड़ी में मनाया जाता है 'वर्ल्ड कैंसर डे'। 4 फरवरी को हर साल वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इस दिन को खास तौर पर लोगों को जागरुक करने के लिए मनाया जाता है। कैंसर ऐसी बीमारी है जिससे आम से लेकर खास तक कोई भी अछूता नहीं रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस बीमारी से जंग भी जीती है। इस पैकेज में आपको ऐसे ही सेलेब्स के बार में बताएंगे जिन्होंने कैंसर जैसी घातक बीमारी से हंसते- हंसते जंग जीती और अपने फैंस को भी जीतने का जज्बा दिया।
World Cancer Day 2021: 'कैंसर' से जंग जीत इन सितारों ने दिखाया जज्बा, संजय दत्त से लेकर सोनाली बेंद्रे का नाम शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में कैंसर से जंग जीती है। संजय दत्त को बीते साल 2020 में लंग कैंसर से ग्रसित बताया गया था। इलाज के लिए संजय दत्त बाहर गए थे। लेकिन संजय दत्त ने कुछ ही दिनों में इस घातक बीमारी से जंग जीत ली और वापस काम पर लौट आए। संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।
सोनाली बेंद्रे
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे साल 2018 में हाई ग्रेड कैंसर से पीड़ित थीं। इस बात की जानकारी सोनाली ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। सोनाली के इस पोस्ट के बाद से उनके फैन्स काफी निराश हो गए थे। जिसके बाद न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला और उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली।
ताहिरा कश्यप
कैंसर से जंग लड़ने वाली सेलिब्रिटीज में बॉलिवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी शामिल हैं। आमतौर पर जहां लोग इस बीमारी को छिपाने की कोशिश करते हैं लेकिन ताहिरा ने सोशल मीडिया पर अपनी कैंसर सर्जरी से लेकर बाल्ड लुक तक वाली तस्वीरें साझा कीं। ताहिरा ने बड़ी ही जिंदादिली और हिम्मत से कैंसर के साथ लड़ाई की और जीत भी हासिल की। बता दें कि ताहिरा को ब्रैस्ट कैंसर था।
लीजा रे
बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा रे ने साल 2001 में फिल्म 'कसूर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म से लीजा ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लेकिन साल 2009 में लीजा रे 'मल्टीपल माइलोमा' नाम के कैंसर से डायग्नोज हुईं। यह एक रेयर कैंसर है जो कम ही लोगों में पाया जाता है। साल 2010 में उन्होंने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट करवाकर इस कैंसर के खिलाफ जंग जीत ली। लेकिन आज भी उनका इलाज जारी है, और वो सिर्फ जूस, स्मूदीज और सब्जियां ही खाती हैं।