फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, आदित्य को कैसे मनाने में कामयाब हुई रानी...और एक महीना लेट हो गई 'हिचकी'

Sun, 18 Feb 2018 02:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
release date of Rani Mukerji starer film Hichki increases one month

पद्मावत हो या पैडमैन, 2.0 हो या हिचकी। फिल्मों की रिलीज तारीख लेट होने का ट्रेंड ही शुरू हो गया है। रिलीज लेट होने की वजहें अलग हो सकती हैं। 'हिचकी' से फिल्मों में कमबैक कर रहीं रानी मुखर्जी तो खुद चाहती थीं कि फिल्म की रिलीज तारीख लेट हो जाए। जानिए वो आदित्य को कैसे मनाने में कामयाब हुईं...

release date of Rani Mukerji starer film Hichki increases one month

रानी मुखर्जी करीब तीन साल बाद बड़े परदे पर उतरने के लिए तैयार हैं अपनी फिल्म हिचकी के साथ। एक ऐसी टीचर की कहानी जो बात करने में रूकावट के अपने डिसऑर्डर को परे कर बच्चों को बेहतर बनाने की अपनी सोच को साबित करना चाहती हैं। फिल्म की रिलीज अब एक महीने आगे बढ़ा दी गई है।

release date of Rani Mukerji starer film Hichki increases one month
दरअसल, हिचकी की प्राइवेट स्क्रीनिंग के दौरान यश राज की मार्केटिंग टीम ने रानी मुखर्जी के माध्यम से निर्माता आदित्य चोपड़ा को इस बात के लिए राज़ी कर लिया कि बच्चों की परीक्षा को देखते हुए फिल्म को एक महीने के लिए आगे बढ़ा देना चाहिए और इसी कारण 23 फरवरी को रिलीज़ होने वाली हिचकी अब 23 मार्च को आयेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
release date of Rani Mukerji starer film Hichki increases one month
यशराज बैनर तले बन रही फिल्म 'हिचकी' में रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आएंगी और वह एक ऐसे टीचर का रोल प्ल कर रहीं है जिसे बार-बार हिचकी आने की समस्या है। इस बीच आपको बता दें कि रानी अपने स्कूल का दौरा करेंगी। यहां पर वे फिल्म का पहला गाना 'ओए हिचकी' को लॉन्च करती नजर आएंगी। 

 
विज्ञापन
release date of Rani Mukerji starer film Hichki increases one month
3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही रानी मुखर्जी काफी एक्साइटेड है। उनकी फिल्म 'हिचकी' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर इन दिनों रानी प्रमोशनल एक्टिविटी में काफी व्यस्त हैं। लेकिन लगता है रानी के फैंस को उनकी फिल्म देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed