{"_id":"603f21f77bf6ef1431338f3f","slug":"remembering-kans-of-mahabharat-goga-kapoor-on-his-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी 'डाकू' तो कभी निभाया 'कंस' का किरदार, जब असल जिंदगी में गोगा कपूर से नफरत करने लगे थे लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी 'डाकू' तो कभी निभाया 'कंस' का किरदार, जब असल जिंदगी में गोगा कपूर से नफरत करने लगे थे लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोगा कपूर
- फोटो : Twitter-@BombayBasanti
Link Copied
गोगा कपूर 80 और 90 के दशक में कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों का हिस्सा रहे। आज उनकी पुण्यतिथि है। गोगा कपूर को शायद आप उनके नाम से भले ही ना पहचानते हों लेकिन बी आर चोपड़ा की महाभारत में आपने इन्हें जरूर देखा होगा। महाभारत में इन्होंने भगवान श्री कृष्ण के मामा कंस की भूमिका निभाई थी। इस किरदार से उन्होंने इतनी लोकप्रियता बटोरी की असल जिंदगी में लोग इन्हें कंस समझ बैठते थे।
Trending Videos
2 of 5
गोगा कपूर
- फोटो : Twitter-@BombayBasanti
गोगा कपूर का असली नाम रविंदर कपूर था। उनका जन्म 15 दिसंबर 1940 में हुआ और आज ही के दिन यानी 3 मार्च 2011 को वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया। कयामत से कयामत तक में उनका किरदार काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कयामत से कयामत तक का एक दृश्य
- फोटो : Twitter-@BombayBasanti
गोगा कपूर ने साल 1971 में फिल्म जलवा से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने बहुत से इंग्लिश प्ले किए। जिसके बाद थिएटर में उनकी महारत देखकर जल्द ही उन्हें इंडस्ट्री से बुलावा आ गया। गोगा कपूर ज्यादातर या तो विलन या फिर हीरो के साइड किक के किरदार में ही नजर आए।
4 of 5
गोगा कपूर
- फोटो : Twitter-@BombayBasanti
और फिर आया वो मौका जब एक किरदार की वजह से लोग उन्हें कंस मामा समझने लगे। उन दिनों रामायण के साथ-साथ बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता था। इस धारावाहिक ने खई एक्टर्स का करियर चमका दिया। इसमें से एक थे गोगा कपूर। इस धारावाहिक में उन्होंने कंस का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
5 of 5
गोगा कपूर
- फोटो : Twitter-@BombayBasanti
वो जहां भी जाते लोग उनसे सवाल पूछते आखिर उन्होंने अपनी बहन देवकी के साथ ऐसा अत्याचार क्यों किया? गोगा कपूर ने ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘सागर’, ‘अग्निपथ’, ‘मर्द’ जैसी दर्जनों हिट फिल्मों में काम किया। मनमोहन देसाई की फिल्म तूफान में भी गोगा कपूर डाकू शैतान सिंह के किरदार में नजर आए। ये किरदार भी काफी भयानक था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।