फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subhas Chandra Bose: नेताजी के किरदार में खूब पसंद किए गए राजकुमार राव, ये हैं सुभाष चंद्र बोस पर बनीं फिल्में

Tue, 18 Aug 2020 11:48 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 Aug 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Remembering Netaji Subhas Chandra Bose Movies Based On Neta ji Like Gumnaami
सुभाष चंद्र बोस पर बनी फिल्में - फोटो : ट्विटर

क्रांतिकारी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक और राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज पुण्यतिथि है। आज पूरा देश नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। आजाद भारत के निर्माण में देश की संप्रभुता, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए नेताजी का योगदान सदैव याद किया जाएगा। नेताजी ने 'तुम मुझे खून दो मैं, तुम्हें आजादी दूंगा' के नारे से भारतीयों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाई थी। आज नेताजी की पुण्यतिथि पर आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो नेताजी के जीवन पर आधारित हैं।

Remembering Netaji Subhas Chandra Bose Movies Based On Neta ji Like Gumnaami
गुमनामी - फोटो : social media

गुमनामी

निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी की नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 'गुमशुदगी’ पर आधारित फिल्म 'गुमनामी' पिछले साल रिलीज हुई थी। हालांकि रिलीज से पहले ये फिल्म नाम को लेकर विवादों में रही। बोस परिवार के 32 सदस्यों ने श्रीजीत मुखर्जी पर आरोप लगाया था कि फिल्म निर्माता ने सेंसर बोर्ड की मंजूरी पाने के लिए फिल्म का नाम ‘गुमनामी बाबा’ से बदलकर 'गुमनामी' रख दिया। फिल्म में लीड रोल प्रोसेनजीत चैटर्जी ने निभाया है।

Remembering Netaji Subhas Chandra Bose Movies Based On Neta ji Like Gumnaami
नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो - फोटो : social media

नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो


नेताजी पर बनी सबसे पॉपुलर फिल्म है नेताजी सुभाष चंद्र बोसः द फॉरगॉटन हीरो। इसका निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है। इस फिल्म में सचिन खांडेकर ने नेताजी का किरदार निभाया था। उस वक्त यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Remembering Netaji Subhas Chandra Bose Movies Based On Neta ji Like Gumnaami
बोस डेड/अलाइव - फोटो : SELF

बोसः डेड या अलाइव

सुभाष चंद्र बोस की मौत की मिस्ट्री पर आधारित इस वेब सीरीज में सुभाष चंद्र बोस की भूमिका राजकुमार राव ने निभाई थी। इसमें राजकुमार राव के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। सुभाष चंद्र बोस की इस मिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया। इस वेब सीरीज को एकता कपूर ने बनाया था।


 
विज्ञापन
Remembering Netaji Subhas Chandra Bose Movies Based On Neta ji Like Gumnaami
सुभाष चंद्र बोसः द मिस्ट्री - फोटो : social media

सुभाष चंद्र बोसः द मिस्ट्री

सुभाष चंद्र बोस की लाइफ पर आधारित इस फिल्म को साल 2016 में बनाया गया। इसके डायरेक्टर और राइटर इकबाल मल्होत्रा हैं। फिल्म में कई 3डी इफेक्ट्स डाले गए, जिसने लोगों को काफी प्रभावित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed