फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remembering sushant singh rajput: पढ़ाई में बहुत होशियार थे सुशांत सिंह राजपूत, फिजिक्स ओलंपियाड में मिला था गोल्ड मेडल

Mon, 14 Jun 2021 08:48 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 14 Jun 2021 08:48 AM IST
विज्ञापन
Remembering sushant singh rajput: Sushant Singh Rajput was a National Olympiad Winner in Physics
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने वाले हैं। 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने घर में एक्टर मृत पाए गए थे। उनकी मौत हर किसी के लिए एक सदमा थी। सुशांत के प्रशंसक आज भी उन्हें न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड कराते हैं। फिलहाल उनके मौत की जांच सीबीआई कर रही है। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल उभरकर आया। इस मामले में रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों को जेल की हवा भी खानी पड़ी। 

बिहार में जन्मे सुशांत ने विश्वभर में बनाई पहचान

सुशांत सिंह राजपूत ने बिहार के एक गांव से मुंबई तक का सफर तय किया था। बैकग्राउंड डांसर से लेकर टीवी सीरियल और फिर हीरो बनने की उनकी कहानी किसी सपने के जैसे ही लगती है। कम समय में ही वो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे लेकिन किसे पता था कि सुशांत इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह देंगे।  

Remembering sushant singh rajput: Sushant Singh Rajput was a National Olympiad Winner in Physics
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पूर्णिया जिले में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट करेन हाई स्कूल से की थी। सुशांत सिंह का कहना था कि वो बचपन से ही बहुत शर्मीले थे। उस वक्त किसी को शायद ही यकीन था कि वो कभी अभिनेता बन सकते हैं।

Remembering sushant singh rajput: Sushant Singh Rajput was a National Olympiad Winner in Physics
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के पिता का नाम केके सिंह और माता का नाम ऊषा सिंह है। चार भाई बहनों में सुशांत सबसे छोटे थे। परिवार में सबसे छोटा होने की वजह से वो सभी के लाडले थे। साल 2002 में सुशांत की मां का निधन हो गया। उसी साल उनके पिता अपने चारों बच्चों के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए। मगर बाद में उनका परिवार वापस पटना चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Remembering sushant singh rajput: Sushant Singh Rajput was a National Olympiad Winner in Physics
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत पढ़ने में बहुत अच्छे थे। 11वीं में वो फिजिक्स ओलंपियाड में गए थे और वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। इस दौरान सुशांत को लगा कि उन्हें कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए। बाद में सुशांत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी और कोरियोग्राफर श्यामक डावर के डांस ग्रुप को ज्वॉइन कर लिया। श्यामक के साथ सुशांत ने देश-विदेश में कई शोज किए। ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सुशांत को ऐश्वर्या राय के साथ जूनियर डांसर के तौर पर डांस करने का मौका मिला।

विज्ञापन
Remembering sushant singh rajput: Sushant Singh Rajput was a National Olympiad Winner in Physics
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

साल 2008 में सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देस में है मेरा दिल' से डेब्यू किया। फिर 'पवित्र रिश्ता' में वो मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आए। यहीं से सुशांत की किस्मत पलटी और वो घर-घर में पहचाने जाने लगे। साल 2013 में सुशांत ने 'काय पो छे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ', 'सोनचिरैया' और 'छिछोरे' कीं। अब सिर्फ सुशांत की यादें ही उनके फैंस के बीच रह गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed