फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhavi Kapoor: जूनियर एनटीआर की फिल्म में दिखाई देंगी जान्हवी कपूर? साउथ डेब्यू पर एक्ट्रेस ने कही ये बात

Sat, 06 Aug 2022 02:13 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 06 Aug 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
reports janhvi kapoor will south debut opposite rrr actor jr ntr actress says it would be proud
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जैरी हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑन एयर हुई है और वह अभी भी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं, लेकिन इसी बीच खबरें सामने आईं कि जान्हवी कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। वह 'आरआरआर' अभिनेता जूनियर एनटीआर संग स्क्रीन पर नजर आएंगी। हालांकि कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया था और अब एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर खुद सच्चाई बताई है।

reports janhvi kapoor will south debut opposite rrr actor jr ntr actress says it would be proud
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

कहा एनटीआर के साथ काम करना गर्व की बात
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा- "अगर मुझे जूनियर एनटीआर संग काम करने का मौका मिलता है तो ये गर्व की बात होगी, वह लेजेंड हैं। इसके आगे जान्हवी ने बताया कि उनके पास अभी तक साउथ की किसी फिल्म का ऑफर नहीं आया है। हालांकि एक्ट्रेस ने कहा उन्हें  इंतजार कि साउथ का कोई कोई निर्देशक उन्हें अप्रोच करे।
 

reports janhvi kapoor will south debut opposite rrr actor jr ntr actress says it would be proud
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के इस निर्देशक संग करना चाहती हैं काम
बता दें कि जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर एक निर्माता के तौर पर पहले ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रीय हैं, वहीं उनकी मां श्री देवी ने भी दक्षिण भारतीय सिनेमा से अपनी शुरुआत की थी। फिलहाल जान्हवी कपूर मणिरत्नम के साथ काम करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
reports janhvi kapoor will south debut opposite rrr actor jr ntr actress says it would be proud
जान्हवी कपूर - फोटो : social media

बात करें 'गुड लक जैरी' की तो बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में गंभीर मुद्दे के साथ ही कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है, हालांकि फिल्म में काफी इमोशनल कर देने वाली सीन भी हैं। जान्हवी ने इस फिल्म के लिए खास तौर पर बिहारी भाषा की क्लास भी ली थीं। यह फिल्म 29 जुलाई को ओटीटी पर आई थी फिलहाल फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed