बॉलीवुड हमेशा से भारतीय सेना का सम्मान करता आया है। कई ऐसी हिंदी फिल्में बनी हैं जिनमें हमारी सेना का पराक्रम दिखाया गया है। इनमें से कुछ भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित हैं तो कुछ फिल्मों में भारत-चीन का लड़ाई दिखाई गई है। भारत 26 जनवरी 2021 को अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर हम आपको कुछ ऐसे एक्टर के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में सेना के जाबांज अफसर का किरदार निभाकर दिल जीत लिया। इन किरदारों को देखकर दुश्मन भी थर्रा गए। इस वजह से इन फिल्मों को दुश्मन देशों में बैन भी कर दिया गया।
Republic Day 2021: इन पांच एक्टर्स ने जब पर्दे पर निभाया सेना के अफसर का किरदार, देखकर थर्रा गए दुश्मन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की कौशल
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक साल 2019 के जनवरी महीने में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने भारतीय सेना के मेजर विहान सिंह शेरगिल की भूमिका निभाई थी। फिल्म में विक्की का डायलॉग 'हाउज द जोश' खूब हिट हुआ। इस किरदार के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अक्षय कुमार
'हॉलीडे: अ सोल्जर इस नेवर ऑफ ड्यूटी' में अक्षय ने फौजी का रोल प्ले किया था। इसके अलावा वे फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' में भी एक सैनिक की भूमिका में नजर आए थे। इन दोनों किरदारों में अक्षय को खूब पसंद किया गया।
अजय देवगन
मल्टी स्टारर फिल्म एलओसी में अजय देवगन सेना के जांबाज सिपाही बने थे। इस फिल्म को भी एंटी-पाकिस्तान करार देकर पड़ोसी मुल्क ने बैन कर दिया था। इस फिल्म को भी जे पी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में भी कारगिल युद्ध के हालात को बताने की कोशिश की थी।
अमिताभ बच्चन
बिग बी ने भी कई फिल्मों में फौजी अफसर का किरदार निभाया है। मेजर साब, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों और लक्ष्य जैसी फिल्म में अमिताभ बच्चन ने वर्दी पहन फैंस का दिल जीता। उनका निभाया हर किरदार यादगार बन गया।