फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2021: 'भारत का रहने वाला हूं' से 'ऐ मेरे वतन के लोगों' तक, देशभक्ति का जज्बा जगाते हैं ये गीत

Tue, 26 Jan 2021 08:44 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 26 Jan 2021 08:44 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021 Top Patriotic Songs From Bollywood To Help You Celebrate The Love For Nation
Republic Day 2020 - फोटो : amar ujala

26 जनवरी का दिन देशभर में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस हर हिन्दुस्तानी के लिए खास होता है। इस खास दिन को बॉलीवुड ने भी हमेशा ही धूमधाम से मनाया है। कभी देशभक्ति फिल्मों के जरिए तो कभी गानों से। गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के देशभक्ति गाने सुनाते हैं। जिन्हें सुनकर किसी भी भारतीय के अंदर देशभक्ति की भावना जाग जाती है।

गाना- ऐ मेरे प्यारे वतन
'काबुलीवाला' फिल्म साल 1961 में आई थी। इस फिल्म का गाना 'ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन, तुझपे दिल कुरबान' देशभक्ति की अलख जगा देते है। यह गाना अभिनेता बलराज साहनी पर फिल्माया गया था। जिसे खूब पसंद किया जाता है।

गाना- ऐ मेरे वतन के लोगों
'ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी' लता मंगेशकर के द्वारा गाया गया ये गीत जब भी सुनते हैं तो आंखें आंसुओं से भर जाती है। इस गीत को 1962 में कवि प्रदीप ने लिखा था। इस गाने की धुन तब के मशहूर संगीतकार रहे सी. रामचंद्रन ने दी थी। कहा जाता है कि इस गाने का मकसद उस दौर में जब 1962 में चीन के विश्वासघात और उससे युद्ध में मिली हार के बाद भारतीयों का मनोबल बढ़ाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाना- कर चले हम फिदा जान-ओ- तन साथियों
साल 1964 में आई फिल्म 'हकीकत' का गाना 'कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' आज भी लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगा देता है। ये गाना अभिनेता धर्मेंद्र और बलराज साहनी पर फिल्माया गया था।

विज्ञापन

गाना- ऐ वतन ऐ वतन
अभिनेता मनोज कुमार की फिल्म 'शहीद' का ये गाना 'ऐ वतन ऐ वतन' हमेशा गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जरूर चलाया जाता है। इसे सुन हर किसी के मन में देशभक्ति का जज्बा जाग जाता है। फिल्म 'शहीद' साल 1965 में रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed