प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई फिल्में रिलीज की जाती हैं। हालांकि कोरोना महामारी के चलते इस साल कई राज्यों में थिएटर्स बंद कर दिए गए हैं। वहीं कुछ राज्यों में 50 फीसदी की क्षमता के साथ इन्हें संचालित किया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी देशप्रेम और देशभक्ति की फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहले से ही विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पढ़िए...
Hindi Patriotic Movies: आमिर खान की 'लगान' से लेकर जॉन अब्राहम की 'परमाणु' तक, गणतंत्र दिवस पर देखें ये 6 फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग दे बसंती (Rang De Basanti)
राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित इस पांच लड़कों की कहानी बताई गई है, जो अपनी ही सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हैं। फिल्म 'रंग दे बसंती' में आमिर खान, सिद्धार्थ, कुणाल कपूर, शरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी और आर माधवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
शेरशाह (Shershaah)
विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा की वीरता की कहानी बयां की गई है। फिल्म 'शेरशाह' में सिद्धार्थ कपूर कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
लगान (Lagaan)
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी लगान के काल्पनिक फिल्म है। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे भुवन नाम का एक किसान ब्रिटिश राज के दौरान कप्तान एंड्रयू रसेल की चुनौती को स्वीकार करता है और खुद को ब्रिटिश कर से मुक्त कराते हैं।
परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण (Parmanu: The Story Of Pokhran)
अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1998 में पोखरण में भारतीय सेना द्वारा किए गए परमाणु बम परीक्षण विस्फोटों पर आधारित है। इस पीरियड ड्रामा एक्शन फिल्म जॉन अब्राहम, डायना पेंटी और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं।