{"_id":"5f04b2bf8ebc3e42e827aca6","slug":"resul-pookutty-plans-to-make-film-on-soldier-baba-harbhajan-singh-alia-bhatt-is-being-considered-for-female-lead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा के रक्षक बाबा हरभजन सिंह पर बनेगी फिल्म, आलिया भट्ट निभाएंगी अहम भूमिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारतीय सीमा के रक्षक बाबा हरभजन सिंह पर बनेगी फिल्म, आलिया भट्ट निभाएंगी अहम भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा में काबिल, 2.0, जज्बा जैसी दसियों फिल्मों में साउंड डिजाइनर की भूमिका निभाने वाले रेसुल पूकुट्टी अब फिल्म निर्माता बनने की तैयारी में हैं। वह इस कोरोना काल में हुई भारत चीन सेना के बीच झड़प पर फिल्म बनाना चाहते हैं, जो भारतीय सेना के शहीद जवान बाबा हरभजन सिंह की कहानी बताएगी। साथ ही खबरें यह भी बताती हैं कि इसकी कहानी में हाल ही में सेना के बीच हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे को भी दिखाया जाएगा।
2 of 5
लद्दाख में जवानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : पीटीआई
हाल ही में नरेंद्र मोदी ने सेना के जवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए और कुछ युद्ध नीतियां बनाने के लिए लद्दाख का दौरा किया है। खबरें बताती हैं कि इस दौरान जब नरेंद्र मोदी ने सेना के बीच भाषण दिया। उस वक्त वहां एक महिला ऑफिसर भी मौजूद थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेसुल ने अपनी इस फिल्म में इस महिला जवान का किरदार निभाने के लिए हिंदी सिनेमा की जानी- मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेने के बारे में विचार कर रहे हैं। फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन खबरों की माने तो रेसुल इस फिल्म की शुरुआत 1967 में हुई नाथूला में झड़प से करेंगे।
3 of 5
रेसुल पूकुट्टी
मीडिया से बात करते हुए रेसूल ने इस प्रोजेक्ट के बारे में कहा, 'मौजूदा तनाव की स्थिति तो हमारी फिल्म का पहले से ही हिस्सा है। हमने हाल ही में इसकी पटकथा पूरी की है। मुझे विश्वास है कि बाबा हरभजन सिंह अभी भी सीमा की रक्षा कर रहे हैं। मैं अपनी पटकथा को आर्मी के अफसरों के पास ले जाऊंगा और इस पर उनकी प्रतिक्रिया लूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जवानों को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : पीटीआई
वहीं, फिल्म के निर्माता अवि राज कहते हैं, 'यह बहुत ही अनोखी बात है कि जब प्रधानमंत्री मोदी जी ने सेना के बीच भाषण दिया उस वक्त सिर्फ एक महिला सैनिक वहां मौजूद थी। हमारी फिल्म भी एक लड़की के बारे में है जो सीमा पर भारतीय सैनिकों की जान बचाती है।'
विज्ञापन
5 of 5
Baba Harbhajan Singh Mandir
- फोटो : Baba Harbhajan Singh Mandir
बताते हैं कि बाबा हरभजन सिंह पंजाब रेजीमेंट के सिपाही थे जो 1967 की भारत चीनी सेना के बीच हुई झड़प में सीमा पर शहीद हो गए थे। कहा जाता है कि बाबा मृत्यु के बाद भी नाथूला के आसपास चीनी सेना की गतिविधियों की जानकारी भारतीय सेना को सपने में रहते हैं और वह हमेशा सच होती हैं। पिछले शनिवार को ही अभिनेता अजय देवगन ने भी भारत चीन सेनाओं के बीच पिछले महीने सीमा पर हुई झड़प में शहीद हुए 20 जवानों को आधार बनाकर एक फिल्म बनाने की घोषणा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।