{"_id":"5f5c9c6cd8543c5b381b7078","slug":"rhea-chakraborty-and-bollywood-these-actors-went-to-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिया चक्रवर्ती सहित इन सितारों को भी खानी पड़ी थी जेल की हवा, जानें किस पर लगे थे क्या आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिया चक्रवर्ती सहित इन सितारों को भी खानी पड़ी थी जेल की हवा, जानें किस पर लगे थे क्या आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नौ सितंबर को रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में हैं। वैसे तो प्रशंसक बॉलीवुड सितारों को अपना आइडल मानते हैं लेकिन कई बार इन सितारों ने असल जिंदगी में ऐसी गलती कर दी कि उन्हें जेल की सजा हुई। यहां हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जेल की हवा खानी पड़ी।
2 of 8
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। काला हिरण शिकार मामले में उन्हें पहली बार जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा उन पर 2002 में हिट एंड रन का मामला भी दर्ज हुआ। सलमान कई बार जेल में दिन बीता चुके हैं।
3 of 8
संजय दत्त
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
1993 मुंबई बम धमाके में संजय दत्त का नाम सामने आने के बाद पूरा बॉलीवुड हिल गया था। मामले में संजय दत्त दोषी करार दिए गए। टाडा (प्रिवेंशन एक्ट) के तहत अवैध रूप से हथियार रखने के दोषी पाए जाने के बाद 2013 में उन्हें सजा हुई। सजा पूरी करने के बाद संजय दत्त 2016 में पुणे की यरवदा जेल से रिहा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सूरज पंचोली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
आदित्य पंचोली के बेटे और अभिनेता सूरज पंचोली अभिनेत्री जिया खान की मौत के कारण चर्चा में आए थे। आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए उन्हें कुछ समय जेल भेजा गया था लेकिन वह बाद में जमानत पर छूट गए थे। इस मामले का निपटारा अभी भी बाकी है।
विज्ञापन
5 of 8
फरदीन खान
- फोटो : instagram/fardeen__khan_actor
फरदीन खान को ड्रग्स मामले में पकड़ा गया था। 2001 में कोकिन खरीदते हुए पकड़े जाने के बाद उन्हें जेल जाना पड़ा। फरदीन पर कोकिन रखने के आरोप भी तय हो गए थे लेकिन बाद में कोर्ट ने उन्हें यह कहते हुए राहत दे दी कि उन्होंने ऐसा पहली बार किया था। कोर्ट ने उन्हें रिहैब सेंटर भेजने का आदेश दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।