फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ED का बड़ा खुलासा, रिया चक्रवर्ती के भाई के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे पैसे

Fri, 07 Aug 2020 09:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 07 Aug 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Brother Shauvik Bank Statement Reveals Money Transferred From Sushant Singh Rajput Account
शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को आरोपी बनाया गया है। सुशांत के पिता केके सिंह ने जब से रिया और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, तभी से इस मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच सीबीआई के साथ प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है। प्रवर्तन निदेशालय भी मामले को लेकर कई खुलासे कर रहा है। हाल ही में खबर सामने आई है कि सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से रिया चक्रवर्ती के भाई को भी पैसा ट्रांसफर किया गया है।

Rhea Chakraborty Brother Shauvik Bank Statement Reveals Money Transferred From Sushant Singh Rajput Account
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल भी सामने आ रहा है। जिसे देखते हुए ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी मामले की जांच में जुट गया है। ईडी की जांच के तहत कई खुलासे हुए हैं। रिया चक्रवर्ती के फ्लैट उनकी प्रॉपर्टी के बारे में कई जानकारी सामने आई है। इसके अलावा जांच में सुशांत सिंह राजपूत के चार बैंक खाते भी मिले हैं। इन्हीं सब जानकारी के मद्देनजर आज (शुक्रवार को) रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था।

Rhea Chakraborty Brother Shauvik Bank Statement Reveals Money Transferred From Sushant Singh Rajput Account
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

रिया भी पूछताछ के सिलसिले में मुंबई स्थित ED के दफ्तर में पहुंची थीं। इस दौरान रिया के साथ उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी पहुंचे थे। इसी बीच अब रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती के बैंक स्टेटमेंट सामने आए हैं। इस बैंक स्टेटमेंट से साबित होता है कि सुशांत सिंह राजपूत के खाते से पैसे सीधे शौविक को खाते में ट्रांसफर किए गए थे। ये पैसे कोटक बैंक से ट्रांसफर किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Brother Shauvik Bank Statement Reveals Money Transferred From Sushant Singh Rajput Account
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

वहीं रिया चक्रवर्ती से चल रही ईडी की पूछताछ भी खत्म हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती सहयोग नहीं कर रही थीं। उनसे कोई भी सवाल पूछा जा रहा था तो वो बहाने बना रही थीं। इसके अलावा जब उनसे कुछ डिटेल्स मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ याद नहीं है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती का जांच में सहयोग ना करना उनके ऊपर शक को और गहराता जा रहा है।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Brother Shauvik Bank Statement Reveals Money Transferred From Sushant Singh Rajput Account
ईडी के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

गौरतलब है कि ईडी की अब तक की जांच में काफी कुछ सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में दो फ्लैट खरीदे हैं। यह घर मुंबई के खार (शिवालिक बिल्डर्स) में है। जिसे उन्होंने करीब 85 लाख रुपये में खरीदा था। इस घर के लिए रिया ने 25 लाख की डाउन पेमेंट की थी। वहीं 60 लाख का हाउसिंग लोन लिया गया था। रिया का यह फ्लैट उनकी मां संध्या चक्रवर्ती के नाम पर है। वहीं दूसरा घर रिया ने पिता के नाम पर लिया है। जिसको उन्होंने साल 2012 में 60 लाख रुपये में खरीदा था।

पढ़ें: साढ़े आठ घंटे ईडी ने की रिया से पूछताछ, अभिनेत्री ने नहीं किया पूरा सहयोग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed