फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साढ़े आठ घंटे ईडी ने की रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, अभिनेत्री ने नहीं किया जांच में पूरा सहयोग

Fri, 07 Aug 2020 08:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 07 Aug 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Rhea Chakraborty Is not Co Operating With Enforcement Directorate ED
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगे हैं। रिया पर सुशांत के पैसों का दुरुपयोग और उनसे पैसे हड़पने का भी आरोप लगा है। जिसके चलते इस मामले की अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जांच कर रहा है। जिसके तहत अब मामले में ईडी द्वारा रिया चक्रवर्ती से आज पूछताछ की गई। लेकिन इस बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि रिया ने ईडी को जांच में सहयोग नहीं किया। पूछताछ के दौरान रिया ने कई बहाने बनाए और कहा  कि उन्हें कुछ याद नहीं। बता दें कि रिया से करीब साढ़े आठ घंटे पूछताछ हुई है।

Sushant Singh Rajput Death Case Rhea Chakraborty Is not Co Operating With Enforcement Directorate ED
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने आरोप लगाया है कि अभिनेत्री ने दिवंगत अभिनेता के बैंक अकाउंट से करोड़ों रुपयों का हेरफेर किया है। ये पैसा सुशांत के अकाउंट से रिया के अकाउंट में ट्रांसफर किया गया था। जिसके चलते मामले की जांच अब ईडी भी कर रही है। इसी सिलसिले में ईडी ने पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती को आज (शुक्रवार को) बुलाया था।

Sushant Singh Rajput Death Case Rhea Chakraborty Is not Co Operating With Enforcement Directorate ED
ईडी दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI

रिया अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ ईडी कार्यालय पहुंची थीं। रिया से करीब साढ़े आठ घंटे ईडी ने पूछताछ की। वहीं सूत्रों से जानकारी मिली कि ईडी के द्वारा की गई पूछताछ में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने पूरा सहयोग नहीं किया। उनसे कोई भी सवाल पूछा जा रहा था तो वो बहाने बना रही थीं। इसके अलावा जब उनके कुछ डिटेल्स मांगी गईं तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ याद नहीं है। इससे पहले ईडी ने श्रुति मोदी से भी पूछताछ की। वह सुशांत राजपूत की बिजनेस मैनेजर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Rhea Chakraborty Is not Co Operating With Enforcement Directorate ED
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

रिया चक्रवर्ती को इस मामले में अब तक आरोपी माना जा रहा है। ऐसे में उनका जांच में सहयोग ना करना संदेह के घेरे में आ रहा है। इससे पहले भी रिया ने बिहार पुलिस को भी जांच में सहयोग नहीं किया था। सुशांत के पिता ने जब पटना में केस दर्ज करवाया तो उन्होंने केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की थी। रिया के इस तरह के उठाए जा रहे कदम उनके ऊपर के शक को और गहरा करते जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Rhea Chakraborty Is not Co Operating With Enforcement Directorate ED
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अब तक की जांच में काफी कुछ सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में दो फ्लैट खरीदे हैं। यह घर मुंबई के खार (शिवालिक बिल्डर्स) में है। जिसे उन्होंने करीब 85 लाख रुपये में खरीदा था। इस घर के लिए रिया ने 25 लाख की डाउन पेमेंट की थी। वहीं 60 लाख का हाउसिंग लोन लिया गया था। रिया का यह फ्लैट उनकी मां संध्या चक्रवर्ती के नाम पर है। वहीं दूसरा घर रिया ने पिता के नाम पर लिया है। जिसको उन्होंने साल 2012 में 60 लाख रुपये में खरीदा था।

पढ़ें: मौत से ठीक पहले 45 मिनट तक दिशा सालियान ने दोस्त से की थी बात, इस बारे में हुई थी चर्चा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed