फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सुशांत सिंह राजपूत को बनाया था रिया चक्रवर्ती ने अपना एटीएम कार्ड? फ्लॉप फिल्में और कम आय के बाद भी कैसे है अभिनेत्री की इतनी लग्जरी लाइफ

Fri, 07 Aug 2020 07:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 07 Aug 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Rhea Chakraborty Luxury lifestyle as well as her Costly flat details
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी के तौर पर देखी जा रही हैं। जिसके चलते सभी की नजरें सिर्फ और सिर्फ रिया पर ही टिकी हुई हैं। मुंबई और बिहार पुलिस के बाद अब सीबीआई ने हाल ही में इस केस को अपने हाथों में लिया है और जांच पूरी होने व रिपोर्ट सौंपने के पहले ही लाखों- करोड़ों लोग रिया को सुशांत की मौत का गुनहगार मान चुके हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट देखने को मिल रहे हैं जो रिया को सजा देने की बात कर रहे हैं। दरअसल जब से सुशांत केस में बिहार पुलिस की एंट्री हुई है उसके बाद से ही इस केस में कई खुलासे देखने को मिले हैं। वैसे तो रिया पर कई संगीन आरोप लगे हैं, लेकिन इन आरोपों में जो मुख्य है, वो ये कि अभिनेत्री पैसे हड़पने के इरादे से सुशांत की जिंदगी में आई थीं।

Sushant Singh Rajput Death Case Rhea Chakraborty Luxury lifestyle as well as her Costly flat details
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

रिपोर्ट्स बताती हैं कि सुशांत की जिंदगी में आने के बाद एक तरफ जहां दिवंगत अभिनेता का बैंक बैलेंस कम हुआ तो वहीं रिया चक्रवर्ती की संपत्ति बढ़ गई। चाहें बात फ्लैट्स आदि खरीदने की हो या फिर बात हो विदेशी ट्रिप्स की, सुशांत के आ जाने के बाद रिया की जिंदगी काफी लग्जरी हो गई थी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या रिया के लिए सुशांत एक एटीएम कार्ड की तरह थे?

Sushant Singh Rajput Death Case Rhea Chakraborty Luxury lifestyle as well as her Costly flat details
rhea chakraborty, sushant singh rajput - फोटो : social media

सुशांत- रिया की यूरोप ट्रिप
सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती की यूरोप ट्रिप भी काफी अहम है। बता दें कि 2019 में रिया ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे जिनमें वो यूरोप में छुट्टियां मनाती नजर आ रही थीं। उस वक्त तक शायद किसी को भी नहीं पता था कि सुशांत भी उस ट्रिप में रिया के साथ थे। या फिर दूसरे शब्दो में कहें कि उस पूरी ट्रिप का खर्चा सुशांत ने ही उठाया था। सुशांत के अकाउंटेट संदीप श्रीधर ने ट्रिप के खर्चे की जानकारी दी थी। सुशांत के चार्टेड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर ने उनकी बैंक स्टेटमेंट का खुलासा किया था। संदीप ने सुशांत के अन्य सभी खर्चों के साथ यह भी बताया कि इस यूरोप ट्रिप पर सुशांत के 50 लाख रुपये खर्च हुए थे। जिसकी जानकारी उनकी बैंक स्टेटमेंट में भी है। वैसे इस स्टेटमेंट में पूजा के नाम पर भी कई लाख रुपये इधर उधर किए गए। इसके साथ ही रिया के भाई के अकाउंट में भी कई बार सुशांत के खाते से पैसे ट्रांसफर किए गए थे। इन सबके साथ ही स्टेटमेंट में रिया के शॉपिंग और मेकअप के खर्चे तक भी शामिल थे, जो काफी महंगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Rhea Chakraborty Luxury lifestyle as well as her Costly flat details
Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty - फोटो : social media

यूरोप ट्रिप के बाद परेशान और उदास रहते थे सुशांत
सुशांत के पुराने असिस्टेंट, बॉडीगार्ड और कुक ने भी  यूरोप ट्रिप का जिक्र किया था। इन सभी के बयानों में एक बात पर सहमति थी और वो ये कि यूरोप ट्रिप से आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत उदास और परेशान से दिखते थे। वो न सिर्फ बीमार रहने लगे थे बल्कि उनकी ऊर्जा भी कम हो गई थी। इसके साथ ही एक और बात जो इन सभी के साथ ही सुशांत के दोस्तों ने भी कही थी वो ये कि रिया के आने के बाद सुशांत के खर्चे बढ़ गए थे और जब ये बात उन्होंने दिवंगत अभिनेता से कही थी तो जवाब मिला था, 'तुम लोग इन सब में मत पड़ो, सब ठीक है।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Rhea Chakraborty Luxury lifestyle as well as her Costly flat details
Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty - फोटो : file photo

सुशांत के अकाउंट से निकाले गए 50 करोड़ रुपये
याद दिला दें कि बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय खुद बता चुके हैं कि चार साल में सुशांत के एकाउंट से 50 करोड़ रुपये निकल गए, जबकि सुशांत ने इस बीच कोई नई प्रॉपर्टी भी नहीं खरीदी। दूसरी तरफ रिया ने इस दौरान करोड़ों रुपये की कीमत वाले फ्लैट खरीद लिए, जबकि उनकी आमदनी भी इतनी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया की सालाना आय करीब 14 लाख रुपये है। ऐसे में रिया ने पिछले दो तीन साल में करोड़ों की कीमत वाले दो फ्लैट कैसे खरीद लिए। जानकारी  के मुताबिक इनमें एक फ्लैट नवी मुंबई में है, जो रिया के नाम बताया जा रहा है। वहीं दूसरा फ्लैट मुंबई के सबसे पॉश इलाके खार में है, जो रिया के पिता के नाम से रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि खार वाले फ्लैट की कीमत 76 लाख रुपये है और जीएसटी, स्टैम्प ड्यूटी आदि चुकाने के बाद रिया को यह फ्लैट तकरीबन 80 लाख रुपये कीमत में पड़ा है। हालांकि रिया ने इस फ्लैट के लिए एचडीएफसी बैंक से 50 लाख रुपये का लोन भी लिया है अभी तक इस फ्लैट की  45 फीसदी रकम चुका दी गई है। इन सबके अलावा बड़ी बात है कि सुशांत की दो कंपनियों का पता भी नवी मुंबई में स्थित रिया के पिता के आवास का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed