फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: जांच में सहयोग नहीं कर रहीं रिया चक्रवर्ती, इस शख्स की कार से पहुंची थीं ईडी के दफ्तर

Fri, 07 Aug 2020 06:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 07 Aug 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty arrived at the Enforcement Directorate office with entrepreneur Suved Lohia Ford Endeavour car
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। इस संदर्भ में पूछताछ के लिए वह अपने भाई और पिता के साथ मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर पहुंची हैं। यहां पिछले चार- पांच घंटों से ईडी रिया चक्रवर्ती से उनकी आय के बारे में पूछताछ कर रही हैं। हालांकि इस बीच रिया चक्रवर्ती ईडी के दफ्तर जिस कार से पहुंची हैं। उसकी काफी चर्चा हो रही है। 

Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty arrived at the Enforcement Directorate office with entrepreneur Suved Lohia Ford Endeavour car
ग्रे कलर की फोर्ड एंडेवर ने ईडी दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती गुरुवार को ईडी के दफ्तर ग्रे कलर की फोर्ड एंडेवर से पहुंचीं थीं। लेकिन यह कार रिया चक्रवर्ती की नहीं बल्कि मुंबई से मशहूर बिजनेसमैन सुवेद लोहिया की है। सुवेद लोहिया का हॉस्पिटैलिटी का बिजनेस है। इसके अलावा वह दो फिल्मों में काम भी कर चुके हैं। 

Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty arrived at the Enforcement Directorate office with entrepreneur Suved Lohia Ford Endeavour car
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुवेद लोहिया को सलमान खान स्टारर फिल्म 'जय हो' और सोहेल खान स्टारर फिल्म 'आर्यन: द अनब्रेकेबल' में अभिनय करते हुए देखा जा चुका है। उनके बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काफी करीबी रिश्ते हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी के साथ जांच में रिया चक्रवर्ती सहयोग नहीं कर रही हैं और जानकारी याद नहीं है, जैसी बातें कह रही हैं। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पिछले महीने सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें उन्होंने रिया और उनके परिवार पर सुशांत के पैसे हड़पने तक के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty arrived at the Enforcement Directorate office with entrepreneur Suved Lohia Ford Endeavour car
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपने आरोप में कहा था कि उनके बेटे के बैंक अकाउंट से कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये अन्य बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं। जिसके बाद अब ईडी ने रिया चक्रवर्ती पर अपना शिकंजा कस दिया है और उनकी आय के बारे में पूछताछ कर रही है। इस दौरान रिया ने बताया है कि उन्होंने मुंबई में दो फ्लैट खरीदे थे। उन्होंने साल 2018 में मुंबई के खार में एक फ्लैट लिया था जिसकी कीमत 80 लाख से ऊपर बताई जा रही है। वहीं दूसरा घर रिया ने पिता के नाम पर लिया है। जिसको उन्होंने साल 2012 में 60 लाख रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty arrived at the Enforcement Directorate office with entrepreneur Suved Lohia Ford Endeavour car
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ सालों में रिया चक्रवर्ती की कुल आय 10 लाख से बढ़कर 14 लाख रुपये हुई है, ऐसे में ईडी ने उनसे उनकी आरटीआर की स्टेटमेंट मांगी है। रिया चक्रवर्ती ने अभी तक ईडी को अपनी आरटीआर के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। 

पढ़ें: मौत से ठीक पहले 45 मिनट तक दिशा सालियान ने दोस्त से की थी बात, इस बारे में हुई थी चर्चा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed