फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: जब रिया चक्रवर्ती ने बताया था महेश भट्ट को सबसे ज्यादा ऊर्जावान, हाथों में हाथ डाले आए थे दोनों नजर

Fri, 07 Aug 2020 05:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 07 Aug 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Says Mahesh Bhatt Is The Youngest Craziest and Energetic Person In A Throwback Video
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती लगातार दिवंगत अभिनेता के फैंस के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर फैंस रिया को सुशांत की जिंदगी का विलेन तक बताने लगे हैं। सुशांत की मौत का जिम्मेदार रिया को माना जा रहा है। इसी बीच रिया चक्रवर्ती के कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। जिसमें से एक वीडियो में रिया, महेश भट्ट को सबसे ज्यादा यंग और एनर्जेटिक बता रही हैं।

Rhea Chakraborty Says Mahesh Bhatt Is The Youngest Craziest and Energetic Person In A Throwback Video
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की दोस्ती के चर्चे तो हमेशा से ही रहे हैं। दोनों काफी करीबी दोस्त रहे हैं।  दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। वहीं सुशांत की मौत का एंगल भी रिया और महेश भट्ट से जोड़कर देखा जाने लगा है। इसी बीच फिल्म 'जलेबी' के प्रमोशन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती महेश भट्ट की तारीफ करते नहीं थक रहीं।

Rhea Chakraborty Says Mahesh Bhatt Is The Youngest Craziest and Energetic Person In A Throwback Video
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहा ये वीडियो रिया चक्रवर्ती की फिल्म 'जलेबी' के प्रमोशन के दौरान का है। वीडियो में जलेबी फिल्म के हीरो वरुण मित्रा, हीरोइन रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट नजर आ रहे हैं। वीडियो में रिया कहती हुई नजर आ रही हैं, 'ये (महेश भट्ट) सबसे ज्यादा जवान व्यक्ति हैं जिन्हें मैं जानती हूं।' आगे रिया कहती हैं। 'ये सबसे ज्यादा जवां, पागलपन से भरे हुए और ऊर्जावान व्यक्ति हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

One word for them... ❤️❤️ . . @rhea_chakraborty #maheshbhatt @bollywoodconnect2 #bollywoodconnect2 #bollywood #bollywoodsong #bollywoodsongs #bollywoodactresses #bollywoodactors #bollywoodactor #filmygyan #pinkvilla #bollywoodmovie #bollywoodlove #bollywoodhot #hotactress #indianmodel #indianmovie #love #throwback #shraddhakapoor #aliaabhatt #priyankachopra #deepikapadukonehot

A post shared by bollywoodconnect (@bollywoodconnect2) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Says Mahesh Bhatt Is The Youngest Craziest and Energetic Person In A Throwback Video
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की वजह से रिया फिर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई हैं। याद दिला दें कि रिया और महेश भट्ट के बीच की बॉन्डिंग आम लोगों को कभी भी पसंद नहीं आई। जिसके चलते वो हमेशा से ही ट्रोलर्स का शिकार रही हैं। और इस समय तो रिया लोगों के निशाने पर पहले से ही हैं। ऐसे में इस वीडियो के सामने आने से लोगों का गुस्सा और भी ज्यादा भड़क गया है।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Says Mahesh Bhatt Is The Youngest Craziest and Energetic Person In A Throwback Video
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती इस समय रडार पर हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने जब से रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है तभी से वो लोगों के निशाने पर हैं। फिलहाल ये केस सीबीआई के हवाले है। तो वहीं ईडी भी मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। हाल ही में रिया को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें: 'कोई मिल गया' से हंसिका मोटवानी हुई थीं मशहूर, 16 साल की उम्र में बनीं हीरोइन तो हर कोई रह गया हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed