दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब छह महीने का समय बीत चुका है। लेकिन उनकी मौते के मामले में अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि इसी बीच ड्रग्स का एंगल सामने आया और इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जेल जाना पड़ा। हालांकि रिया चक्रवर्ती इन दिनों जमानत पर रिहा हुई हैं और अपने माता- पिता के साथ रह रही हैं। अब खबर है कि रिया चक्रवर्ती का परिवार नया घर तलाश कर रहा है।
रिया चक्रवर्ती के माता-पिता तलाश रहे नया घर, जल्द होना चाहता है परिवार शिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार उनके जमानत पर छूटने के बाद से ही मीडिया और सुर्खियों से दूर है। लेकिन इसी बीच रिया के माता पिता एक प्रॉपर्टी देखते हुए नजर आए हैं। जिसे देख कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दिनों रिया और उनका परिवार घर की तलाश कर रहा है।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भायानी ने एक वीडियो साझा किया है। जिसमें रिया के माता- पिता नजर आ रहे हैं। रिया चक्रवर्ती के माता-पिता खार में घर ढूंढते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए विरल ने बताया है कि इंद्रजीत चक्रवर्ती और संध्या चक्रवर्ती यानी रिया के माता-पिता खार में घर ढूंढ रहे हैं।
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार मीडिया और लाइम लाइट से बचना चाहता है कि जिसकी वजह से वो जल्द से जल्द एक घर तलाश रहे हैं। इससे पहले रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया था। जिसमें उनके घर के बाहर मीडिया का तांता लगा हुआ था। इस वीडियो को साझा करते हुए रिया ने प्रोटेक्शन की मांग भी की थी।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि इसी साल 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद से ही ये मामला काफी सुर्खियों में आ गया था। अभिनेता की मौत के करीब एक महीने बाद रिया ने एक पोस्ट साझा कर उनके लिए दुख व्यक्त रिया था। एक अन्य पोस्ट साझा करते हुए रिया ने खुद गृहमंत्री अमित शाह से मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। इसी पोस्ट में उन्होंने बताया था कि रिया सुशांत की गर्लफ्रेंड हैं। इसके कुछ ही दिनों बाद सुशांत के परिवार ने रिया और उनके परिवार के ऊपर एफआईआर दर्ज करवा कर इस मामले को एक नया ही मोड़ दे दिया और पूरे मामले में रिया को ही दोषी करार कर दिया। हालांकि फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
पढ़ें: उर्वशी के एक पार्टी के 4 करोड़ लेने की खबर से एजेंसियां सतर्क, वतन वापसी पर देना पड़ेगा पूरा हिसाब