दबंग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के लिए साल 2020 तो पर्दे से दूर ही गुजरा और 2021 में भी वह मोबाइल तक ही सीमित रहेंगी। सोनाक्षी ने फिल्मकार रीमा कागती के वेब शो 'फॉलन' के बाद एक वेब फिल्म के करार पर हस्ताक्षर किए हैं। इस वेब फिल्म का काम सोनाक्षी अपनी पहली वेब सीरीज के काम को खत्म करने के बाद शुरू करेंगी।
Welcome 2021: सोनाक्षी सिन्हा को डिजिटल दुनिया से ही बड़ी आस, साइन किया ओटीटी का ये दूसरा प्रोजेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी ने हिंदी फिल्मों में अपना करियर सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से शुरू तो बहुत जोर शोर से किया था और उसका असर अगले तीन से चार साल तक रहा भी। सोनाक्षी को लगा कि वह सुपरस्टार बन चुकी हैं और उनके नाम पर भी लोग थिएटर आ ही जाएंगे, बस वहीं से उनके करियर में लोचा हो गया। 10 साल पहले आई फिल्म 'दबंग' के सुपरहिट होने के बाद सोनाक्षी ने रज्जो पांडे के किरदार के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता और लोकप्रियता भी पाई।
फिल्म 'दबंग' का असर यह रहा कि अगले तीन-चार साल उन्हें अक्षय कुमार के साथ 'राउडी राठौर', 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा', 'हॉलीडे- ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। वह अजय देवगन के साथ 'सन ऑफ सरदार' और 'एक्शन जैक्सन' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। सोनाक्षी ने एक फिल्म 'लुटेरा' रणवीर सिंह के साथ भी की जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।
अपने करियर के ऐसे अच्छे समय में सोनाक्षी को तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म 'लिंगा' में और शाहिद कपूर के साथ वर्ष 2013 में आई फिल्म 'आर… राजकुमार' में भी मुख्य भूमिकाएं निभाने का मौका मिला। इनमें से किसी भी फिल्म का फायदा सोनाक्षी को नहीं मिला। फिर उन्होंने 'अकीरा', 'नूर', 'हैप्पी फिर भाग जाएगी', 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' और 'खानदानी शफाखाना' जैसी फिल्में कर लीं जिन्होंने उनका बड़े पर्दे से करीब करीब पैकअप कर दिया है। सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' में और अक्षय के साथ 'मिशन मंगल' में भी उन्हें ज्यादा तवज्जो मिली नहीं।
अब सोनाक्षी के पास ले दे कर जो प्रोजेक्ट्स हैं, वे डिजिटल प्रोजेक्ट्स ही हैं। हालांकि उससे पहले अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी वह दिखेंगी, लेकिन उससे उनके करियर को कोई खास फायदा मिलता दिख नहीं रहा। सोनाक्षी सिन्हा साल भर पहले रीमा कागती की एक वेब सीरीज 'फॉलेन' के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रखने की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं। इस सीरीज में सोनाक्षी एक सख्त पुलिस वाली के किरदार में नजर आएंगी। और अब उन्होंने एक और वेब फिल्म साइन कर ली है। बताया जा रहा है कि इस वेब फिल्म में सोनाक्षी के साथ एक लोकप्रिय अभिनेता भी मुख्य भूमिका में होगा।