बिग बॉस 8 के विजेता और अभिनेता गौतम गुलाटी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। चिंता की बात यह है कि वह इन दिनों लंदन में हैं। गौतम ने एक पोस्ट करके यह जानकारी दी है। ब्रिटेन में इस वक्त कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का खौफ फैला हुआ है जिसके तहत देश में भी कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
Gautam Gulati: कोरोना से संक्रमित हुए ‘बिग बॉस 8’ के विजेता गौतम गुलाटी, लंदन में खुद को किया क्वारंटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वह बेड पर लेटे हैं हालांकि उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर में उनका एक हाथ दिख रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘कोविड-19 निचोड़ लेता है।‘
गौतम की फोटो पर तमाम सितारों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान ने उनके कोरोना संक्रमित होने पर हैरानी जताई। अभिनेता राहुल देव ने लिखा है, 'मेरे भाई, तुम्हें बहुत सारा प्यार। मैं जानता हूं कि यह तुम्हें ज्यादा समय तक परेशान नहीं रख सकेगा।' वहीं श्रुति हासन ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।
गौतम की आने वाली फिल्म सलमान खान के साथ राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पहले यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे टाल दिया गया। अब यह फिल्म 2021 में ईद के मौके पर बड़े पर्दे रिलीज हो सकती है।
बिग बॉस सीजन आठ जीतने के बाद गौतम गुलाटी की लोकप्रियता में काफी उछाल हुआ। वह सीजन 13 में भी बतौर मेहमान पहुंचे थे। जहां उन्होंने शहनाज गिल के साथ खूब मस्ती की थी। पहले ऐसी चर्चा थी कि बिग बॉस 14 में भी गौतम गुलाटी सीनियर कंटेस्टेंट के तौर पर जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Shehnaaz Gill Sidharth Shukla: गोवा में मस्ती कर रहे सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल, डांस का वीडियो वायरल