फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्वशी के एक पार्टी के 4 करोड़ लेने की खबर से एजेंसियां सतर्क, वतन वापसी पर देना पड़ेगा पूरा हिसाब

Thu, 31 Dec 2020 12:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 31 Dec 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Urvashi Rautela Charges 4 Crore For 15 Minutes Of Performances On New Years Eve
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram

31 दिसंबर को नए साल के मौके पर दुबई में आयोजित होने वाली एक पार्टी में युवा अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मात्र 15 मिनट के लिए एक प्रस्तुति देने वाली हैं। और, बताया जा रहा है कि इस 15 मिनट की प्रस्तुति के लिए उर्वशी पार्टी के आयोजकों से चार करोड़ रुपये चार्ज करेंगी। इस पार्टी का एक पैम्प्लेट खुद उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है। एक छोटी सी प्रस्तुति के लिए चार करोड़ रुपये पाने की सुरसुरी तो उर्वशी ने छोड़ दी लेकिन इससे मुंबई की उन तमाम सरकारी एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं जो इन दिनों पैसों के लेनदेन के मामलों को लेकर काफी एलर्ट हैं।

Urvashi Rautela Charges 4 Crore For 15 Minutes Of Performances On New Years Eve
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram

किसी प्रोजेक्ट के लिए कलाकारों को विदेश में मिलने वाली रकम को लेकर मुंबई की सरकारी एजेंसियां अब बहुत सतर्क हो गई है। और, यह सतर्कता तब से हरकत में आई है जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी फिल्म 'राब्ता' को लेकर विवाद खड़ा हुआ। बताया गया था कि फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग विदेश में करने पर इसके निर्माताओं को भत्ते के तौर पर 17 करोड़ रुपये की बड़ी रकम मिली थी। ये पैसा कहां गया किसी को नहीं पता। सरकारी एजेंसियां इस बात की छानबीन अभी पूरी नहीं कर पाई हैं।

Urvashi Rautela Charges 4 Crore For 15 Minutes Of Performances On New Years Eve
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

उस मामले को ध्यान में रखते हुए सरकारी एजेंसियां इस बार पहले से सतर्क हैं और हर सही गलत, लिखित मौखिक लेन देन का हिसाब ले रही है। अब उर्वशी रौतेला के एक पार्टी के लिए इतनी बड़ी रकम वसूलने की बातें सामने आई हैं तो उनसे भी इस पूरे लेन देन का हिसाब लेने की तैयारी हो रही है। इसके लिए उन्हें इंतजार है उर्वशी की वतन वापसी का। उर्वशी नए साल के मौके पर 31 दिसंबर को दुबई के पांच सितारा होटल पलाजो वर्साचे में आयोजित हो रही एक पार्टी में प्रस्तुति देंगी और उसके कुछ समय बाद स्वदेश लौटेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela Charges 4 Crore For 15 Minutes Of Performances On New Years Eve
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बीच उर्वशी की पीआर टीम ने एक विदेशी प्रोजेक्ट भी उनके हाथ लगने की खबर फैलाई है। कुछ दिनों पहले ही उर्वशी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए जानकारी दी है कि वह इस समय मिस्र के एक सुपरस्टार अभिनेता मोहम्मद रमदान के साथ एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। उर्वशी ने बताया कि वह इससे पहले एक प्रोजेक्ट छोड़ चुकी हैं जिसमें उन्हें रमदान के साथ ही काम करने का मौका मिल रहा था। लेकिन, जब उन्हें दूसरी बार मौका मिला तो उन्होंने गंवाया नहीं।

विज्ञापन
Urvashi Rautela Charges 4 Crore For 15 Minutes Of Performances On New Years Eve
वर्जिन भानुप्रिया रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उर्वशी को अंतिम बार पर्दे पर 'वर्जिन भानुप्रिया' फिल्म में देखा गया है। और, अब वह तेलुगु और हिंदी भाषा में बन रही फिल्म 'ब्लैक रोज' में नजर आएंगी।

पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती और फिटनेस के सितारे भी हुए कायल, तस्वीरें देख लग रहा मानो उम्र थम सी गई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed