फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत के साथ वक्त बिताने के लिए रिया चक्रवर्ती ने ठुकरा दिए थे फिल्मों के ऑफर, दोस्तों ने किया खुलासा

Wed, 26 Aug 2020 11:41 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 26 Aug 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case news Rhea Chakraborty Friends Defend Her Says She Gave Up Film Offers For Sushant Singh Rajput As Per Reports
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। जिसमें आए दिन कई खुलासे हो रहे हैं। सुशांत से जुड़े कई करीबी लोग और उनके दोस्त मीडिया के सामने आकर भी सुशांत और रिया के रिश्ते की सच्चाई से सभी को रूबरू करवा रहे हैं। अब तक रिया की तरफ से मामले को लेकर किसी ने भी कुछ भी नहीं कहा था। लेकिन अब रिया चक्रवर्ती के कुछ दोस्त सामने आए हैं और उन्होंने रिया का पक्ष लोगों के सामने रखा है।

Sushant Singh Rajput Case news Rhea Chakraborty Friends Defend Her Says She Gave Up Film Offers For Sushant Singh Rajput As Per Reports
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम

रिया चक्रवर्ती के कुछ दोस्त हाल ही में मीडिया के सामने आए। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान इन्होंने अपनी जानकारी गुप्त रखने की शर्त पर बात की। इस दौरान रिया के एक दोस्त ने बताया कि सुशांत से मिलने के बाद रिया एकदम बदल गई थीं। उन्होंने कहा, 'सुशांत की बीमारी को लेकर रिया काफी सीरियस थीं। यहां तक कि रिया ने सुशांत की तबीयत का ध्यान रखने के लिए एक-दो फिल्मों के ऑफर तक ठुकरा दिए थे। सुशांत अपने बाइपोलर डिसऑर्डर की रिपोर्ट को इंडस्ट्री के सामने नहीं लाना चाहते थे। सुशांत को लगता था कि उनका अपार्टमेंट, उनकी मानसिक स्थिति के लिए ठीक नहीं है और इसलिए वो इसे छोड़कर 2019 में रिया के साथ एक नए घर में शिफ्ट हो गए।'

Sushant Singh Rajput Case news Rhea Chakraborty Friends Defend Her Says She Gave Up Film Offers For Sushant Singh Rajput As Per Reports
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI

एक अन्य दोस्त ने अपनी बात रखते हुए बताया कि रिया और सुशांत ने पुराने स्टाफ को क्यों बदला। रिया के दोस्त ने बताया कि, 'सुशांत सिंह राजपूत पुराना घर छोड़ने के बाद एक ऐसे घर में रहना चाहते थे, जिसकी छत काफी बड़ी हो। 2019 में जब रिया और सुशांत नए घर में शिफ्ट हुए तो उन्होंने अपना ज्यादातर स्टाफ भी बदल दिया। स्टाफ को इसलिए बदला गया, क्योंकि दोनों नहीं चाहते थे कि सुशांत की मानसिक हालत को लेकर किसी तरह की कोई खबर मीडिया में लीक हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case news Rhea Chakraborty Friends Defend Her Says She Gave Up Film Offers For Sushant Singh Rajput As Per Reports
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं उन्होंने आगे कहा कि, 'इस दौरान सुशांत ने लोगों से मिलना-जुलना भी बंद कर दिया था और दोनों अक्सर लास्ट मिनट पर किसी भी प्रोग्राम को कैंसल कर देते थे। एक दिन रिया ने मुझे ऐसे ही एक प्रोग्राम से ठीक पहले मैसेज किया कि सुशांत की तबीयत ठीक नहीं है और इसलिए वो उसके साथ वहीं रुकना चाहती है। सुशांत की देखभाल करने के लिए रिया ने अपना करियर तक दांव पर लगा दिया। जब आप किसी के प्यार में बहुत ज्यादा डूब जाते हैं तो आप वो सबकुछ महसूस करते हैं, जो आपका पार्टनर महसूस करता है। उसका दर्द आपको अपना दर्द लगने लगता है।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case news Rhea Chakraborty Friends Defend Her Says She Gave Up Film Offers For Sushant Singh Rajput As Per Reports
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ANI

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या के मामले में रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। हालांकि सीबीआई ने अब तक रिया को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। और ना ही उन्हें पूछताछ के लिए अब तक बुलाया गया था। अपनी पांच दिन की जांच में सीबीआई ने अब तक सुशांत के साथ रह रहे उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और सहायक दीपेश से पूछताछ की है। इस पूछताछ के दौरान भी कई खुलासे अब तक हो चुके हैं।

पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर संजू का ये है डबल चौका, साइड रोल से ही इन फिल्मों में लगा दिए चार चांद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed